आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025
(IPL Auction 2025) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 24-25 नवंबर, 2024 को सउदी अरब(Saudi Arabia) के जेद्दा (Jeddah) में होने जा रही है। आईपीएल के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन
(IPL Mega Auction 2025) के लिए दुनियाभर के 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 576 को अंतिम सूची में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जगह दी है जिसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी शामिल हैं।
IPL Mega Auction 2025 LIVE Updatesआईपीएल मेगा ऑक्शन - कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड 2025आईपीएल मेगा ऑक्शन - गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड 2025इन 576 खिलाड़ियों में से 204 को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 10 टीमों मुंबई इंडियन्स (
Mumbai Indians), चेन्नई सुपर किंग्स (
Chennai Super kings), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), गुजरात टाइटन्स
(Gujarat Titans), पंजाब किंग्स (
Punjab Kings), सनराइजर्स हैदरबाद (
Sunrisers Hyderabad), राजस्थान रॉयल्स (
Rajasthan Royals), कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(
Royal Challengers Bengaluru) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Gianst) के बीच भिड़ंत होगी जिसमें 70 विदेशी होंगे।
नीलामी से पहले सभी टीमों ने रिटेन किए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। नीलामी में सभी टीमें खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद 641.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेंगी। दो खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये पर्स में बचे हैं। जिससे उसे 8 विदेशी सहित कुल 23 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी है। वहीं नीलामी में सबसे कम 41 करोड़ की राशि के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम उतरेगी जिससे उसे 7 विदेशी सहित कुल 19 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी है। नीलामी 24 नवंबर,2024 को भारतीय समयानुसार (IPL Auction 2025 Timings) रविवार 15:00 PM IST बजे (स्थानीय समयानुसार 12:30 PM) पर शुरू होगी।