विवादों के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Mustafizur Rahman Record: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच वहां के क्रिकेटरों के आईपीएल में खेलने पर बहस शुरू हो गई है। कई धर्मगुरुओं ने इस पर कड़ा ऐतजार जताया है और कोलकाता नाईट राइडर्स की आलोचना भी की है। ये सभी विवाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर है जिसे आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने खरीदा था। वह इस साल मिनी ऑक्शन में बिकने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी भी थे, लेकिन इन सब तमाम विवादों के बीच इस गेंदबाज ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 3 2026, 10:24 IST
विवाद के बीच कारनामाImage Credit : X/IPL01 / 07

विवाद के बीच कारनामा

देश में बांग्लादेशी क्रिकेटर के आईपीएल में खेलने पर विवाद बढ़ गया है। तमाम धर्मगुरुओं ने इसके लिए केकेआर की भारी आलोचना की है। जहां एक तरफ बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेकर विवाद चल रहा है उस बीच इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में एक नया कारनामा कर अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। क्या है यह रिकॉर्ड चलिए जानते हैं।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में धमालImage Credit : X/IPL02 / 07

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में धमाल

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में मुस्तफिजुर रहमान ने रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए सिलहट टाइटंस के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मुस्तफिजुर रहमान ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनकी इस गेंदबाजी के दम पर रंगपुर राइडर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

पूरे किए 400 टी20 विकेटImage Credit : X/IPL03 / 07

पूरे किए 400 टी20 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान ने इस स्पेल के दम पर टी20 क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए। अब उनके नाम टी20 क्रिकेट के 315 मैच की 313 पारी में 402 विकेट हो गए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 10 रन देकर 6 विकेट है।

बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाजImage Credit : X/IPL04 / 07

बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज

मुस्तफिजुर रहमान टी20 क्रिकेट में 400 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि, बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज शाकिब अल हसन हैं, जिनके नाम 507 विकेट है।

आईपीएल 2026 में केकेआर का हिस्साImage Credit : X/IPL05 / 07

आईपीएल 2026 में केकेआर का हिस्सा

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम का हिस्सा हैं। उन्हें इस टीम ने मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। वह इस बार ऑक्शन में बिकने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर भी थे।

सीएसके सहित 5 टीमImage Credit : X/IPL06 / 07

सीएसके सहित 5 टीम

मुस्तफिजुर रहमान लंबे वक्त से आईपीएल खेल रहे हैं। 5 अलग-अलग टीमों से खेलते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने 60 मैच में 65 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान वह चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ल कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्य और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

क्यों हो रहा विवादImage Credit : X/IPL07 / 07

क्यों हो रहा विवाद

मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल 2026 में खेलने पर विवाद हो रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार की खबरें सामने आ रही है और कुछ नेता और धर्मगुरुओं ने इसके विरोध में बांग्लादेशी क्रिकेटर के आईपीएल खेलने पर विरोध जताया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!