क्रिकेट

आईपीएल ऑक्शन 2026, एलएसजी (LSG) लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वॉड: नीलामी के बाद अब ऐसी है लखनऊ की नई टीम, टीम से जुड़े वनिंदु हसरंगा और एनरिक नॉर्खिया सहित 6 नए प्लेयर

आईपीएल ऑक्शन 2026, LSG Full Squad IPL 2026, Lucknow Super Giants Released, Retained Players List, 2026 IPL Auction (एलएसजी आईपीएल न्यूज़): टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आज आयोजन हो रहा है। इस नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को खरीदा और नीलामी से पहले कितने खिलाड़ियों को वे रिलीज और रिटेन कर चुके थे, अब कैसी दिखती है उनकी पूरी टीम, यहां देखिए।

Image

आईपीएल 2026 नीलामी, लखनऊ सुपर जायंट्स टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 नीलामी
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने नीलामी में किनको खरीदा
  • ऋषभ पंत हैं 27 करोड़ रुपये के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Auction, LSG Squad 2026, Lucknow Super Giants Full Players List (एलएसजी आईपीएल 2026 टीम): इस बार आईपीएल के 19वें संस्करण के लिए हुई नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुल 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस लखनऊ की सबसे बड़ी खरीद रही। 8.6 करोड़ में लखनऊ ने उन्हें खरीदा। लखनऊ की टीम में अब कुल 25 खिलाड़ी 8 विदेशी सहित हो गए हैं।

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले, एलएसजी ने डेविड मिलर, आकाश दीप और शमर जोसेफ सहित कुछ बड़े नामों को रिलीज़ कर दिया। वे 22.95 करोड़ रुपये के बजट के साथ नीलामी में उतरेंगे और उन्हें छह खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का लक्ष्य होगा। रवि बिश्नोई को छोड़ने के बाद, एलएसजी एक भरोसेमंद स्पिनर को खरीदने की कोशिश की। उन्हें भी आईपीएल 2026 नीलामी में रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बाद अब 6 खिलाड़ियों की जरूरत थी और 22.95 करोड़ के बजट का सही तरीके से इस्तेमाल करने में सफल रही।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया और श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा को अपनी टीम में शामिल किया है। दोनों को टीम बेस प्राइज में खरीदने में सफल रही है। इसके बाद लखनऊ ने युवा विकेटकीपर मुकुल चौधरी को 2.6 करोड़ और बांए हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी को टीम में 1 करोड़ रुपये में शामिल किया है। इसके बाद अक्षत रघुवंशी को 2.2 करोड़ में टीम के साथ जोड़ने में सफल रही। अंत में जोश इंग्लिश को 8.6 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने लिए नीलामी का अंत किया। लखनऊ के पास नीलामी के बाद 4.55 करोड़ रुपये की राशि बची है।

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ी और नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी मिलाकर अब ऐसी है लखनऊ की टीम (LSG Purchased Players In IPL 2026 Auction And Full Squad)

क्रमांकखिलाड़ीबेस प्राइजकीमत (रुपये में)
1ऋषभ पंत (विकेटकीपर बल्लेबाज)रिटेन27 करोड़
2निकोलस पूरन (विकेटकीपर बल्लेबाज)रिटेन21 करोड़
3मयंक यादव (गेंदबाज)रिटेन11 करोड़
4आवेश खान (गेंदबाज)रिटेन9.75 करोड़
5अब्दुल समद (गेंदबाज)रिटेन4.2 करोड़
6आयुष बडोनी (ऑलराउंडर)रिटेन4 करोड़
7मोहसिन खान (गेंदबाज)रिटेन4 करोड़
8मिचेल मार्श (ऑलराउंडर)रिटेन3.4 करोड़
9शहबाज अहमद (ऑलराउंडर)रिटेन2.4 करोड़
10एडेन मार्करम (बल्लेबाज)रिटेन2 करोड़
11मनिमरन सिद्धार्थ (गेंदबाज)रिटेन75 लाख
12मैथ्यू ब्रीत्ज़के (बल्लेबाज)रिटेन75 लाख
13दिग्वेश राठी (गेंदबाज)रिटेन30 लाख
14अर्शिन कुलकर्णी (ऑलराउंडर)रिटेन30 लाख
15प्रिंस यादव (गेंदबाज)रिटेन30 लाख
16आकाश सिंहरिटेन30 लाख
17हिम्मत सिंहरिटेन30 लाख
18मोहम्मद शमीट्रेड10 करोड़
19अर्जुन तेंदुलकर ट्रेड 30 लाख
20वनिंदु हसरंगा (स्पिनर) विदेशीनीलामी में खरीदा2 करोड़
21एनरिक नॉर्खिया (तेज गेंदबाज) विदेशीनीलामी में खरीदा2 करोड़
22मुकुल चौधरी-विकेटकीपरनीलामी में खरीदा2.6 करोड़
23नमन तिवारी -तेज गेंदबाजनीलामी में खरीदा1 करोड़
24अक्षत रघुवंशीनीलामी में खरीदा2.2 करोड़
25जॉश इंग्लिश-बल्लेबाज (विदेशी)नीलामी में खरीदा8.6 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी (LSG Released Players List For IPL 2026)

रवि बिश्नोई, आकाश दीप, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, डेविड मिलर, शमार जोसेफ, शार्दुल ठाकुर (MI को ट्रेड)।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिटेन किया था (LSG Retained players list 2026)

ऋषभ पंत, एडन मार्कराम, आर्यन जुयाल, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बदोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, विलियम ओ’रॉर्क।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article