मंगेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के मऊ में हुआ था और वो मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। वो 30 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे थे। उन्हें टीमों ने हाथों हाथ लिया और कई टीमों के बीच उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ लग गई। (फोटो क्रेडिट Mangesh Yadav Instagram)
मंगेश यादव को अपनी टीम में शामिल करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होती रही। अंत में बाजी मौजूदा चैंपियन आरसीबी के हाथ लगी। (फोटो क्रेडिट Mangesh Yadav Instagram)
मंगेश यादव को उनके बेस प्राइज 30 लाख रुपये से 14 गुना कीमत हासिल हुई है। उन्हें आरसीबी ने 5.2 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। (फोटो क्रेडिट Mangesh Yadav Instagram)
मंगेश यादव को आरसीबी की टीम में बांए हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल के बैकअप के रूप में टीम में जगह मिली है। यश दयाल की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है। ऐसे में आरसीबी ने प्लान बी पर काम करते हुए मंगेश को चुना है। (फोटो क्रेडिट Mangesh Yadav Instagram)
मंगेश यादव ने ग्वालियर में आयोजित एमपीटी20 लीग 2025 में ग्वालियर चीता के लिए खेलते हुए गेंदबाजी से धमाल मचाया था। उन्होंने 6 मैच में 12 के औसत और 8 की इकोनॉमी से 14 विकेट अपने नाम किए थे। तीन बार उन्होंने पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए थे। (फोटो क्रेडिट Mangesh Yadav Instagram)
मंगेश यादव ने मध्यप्रदेश की अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में 8 मैच में 23.44 के औसत और 5.27 के औसत से 18 विकेट अपनी झोली में डाले थे। इसमें एक बार पारी में 5 विकेट भी शामिल थे। (फोटो क्रेडिट Mangesh Yadav Instagram)
मंगेश यादव ने 2 दिन पहले 14 दिसंबर, 2025 को पुणे में झारखंड के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए टी20 डेब्यू किया। डेब्यू मैच में उन्होंने 47 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके बाद पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 विकेट 38 रन देकर चटकाए। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल में आरसीबी के रूप में खरीदार मिल गया। (फोटो क्रेडिट Mangesh Yadav Instagram)
मंगेश यादव गेंदबाजी के साथ साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। ऐसे में वो आरसीबी के लिए नए सीजन में बड़ा एसेट साबित हो सकते हैं।