क्रिकेट

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, RCB Team 2026 Players List: नीलामी के बाद ऐसी है मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू की नई टीम, वेंकटेश अय्यर सहित ये विदेशी खिलाड़ी हुए टीम में शामिल

RCB Full Squad 2026, Royal Challengers Bengaluru Players List, TATA IPL Mini Auction (आईपीएल नीलामी 2026): इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन अबु धाबी में हो गई है। इस बार के मिनी आईपीएल ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खरीदा, पहले से किन खिलाड़ियों को उन्होंने रिटेन किया था और नीलामी के बाद कैसी होगी उनकी पूरी टीम सब कुछ यहां जानिए।

IPL 2026 Auction, RCB Full Squad

आरसीबी स्क्वाड 2026

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 ऑक्शन
  • आईपीएल नीलामी में चैंपियन आरसीबी पर सबकी नजरें
  • ऑक्शन में बेंगलुरू ने कितने खिलाड़ियों को खरीदा

IPL Auction LIVE, RCB Squad 2026, Royal Challengers Bengaluru Players List (आरसीबी आईपीएल 2026 टीम): क्रिकेट जगत की सबसे रोमांचक और सबसे अमीर लीग का आगाज अगले साल मार्च या अप्रैल में होना है, लेकिन उससे पहले इसकी तैयारी को आज (16 December 2026) अमली जामा पहना दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास आईपीएल नीलामी में खरीदने के लिए 8 जगह बाकी थी। यानी उन्होंने रिटेनशन के जरिए अपने 17 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) जैसा बड़ा नाम भी शामिल है। इस बार उनकी सबसे बड़ी खरीद वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) की रही जिनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था।

उनके पास नीलामी में खरीदने के लिए अब 16 करोड़ 40 लाख रुपये बाकी थे, ऐसे में उन्हें जिन खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वो था एक विदेशी तेज गेंदबाज जो जोश हेजलवुड की भरपाई कर सके जो फिलहाल चोटिल चल रहे हैं। इसके अलावा मध्य क्रम में उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को टीम से रिलीज कर दिया है इसलिए उनकी भरपाई के लिए भी एक शानदार खिलाड़ी चाहिए था जो ऑलराउंडर की भूमिका भी निभा सके। ऐसे में उन्होंने सोचते-समझते हुए अपना पूरा पर्स खर्च किया और 25 खिलाड़ियों की पूरी टीम पूरी की।

2 विदेशी सहित 8 खिलाड़ियों की खरीदारी

आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर के रूप में भारतीय फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को 7 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा सात्विक देसवाल, जैकब डफी और मंगेश यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। नीलामी में आरसीबी ने दो विदेशी सहित कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा। नीलामी के बाद उसके दल में 8 विदेशी सहित कुल 25 खिलाड़ी हो गए हैं। उसके पर्स में अभी भी 2.5 करोड़ रुपये शेष हैं।

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ी और नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी मिलाकर अब ऐसी है आरसीबी की टीम (RCB Purchased Players In IPL 2026 Auction And Full Squad)

क्रमांकखिलाड़ीबेस प्राइजकीमत (रुपये में)
1विराट कोहलीरिटेन21 करोड़
2जोश हेज़लवुडरिटेन12.50 करोड़
3फिल सॉल्टरिटेन11.50 करोड़
4रजत पाटीदाररिटेन11.00 करोड़
5जितेश शर्मारिटेन11.00 करोड़
6भुवनेश्‍वर कुमाररिटेन10.75 करोड़
7रसिख सलामरिटेन6.00 करोड़
8क्रुणाल पंड्यारिटेन5.75 करोड़
9यश दयालरिटेन5.00 करोड़
10टिम डेविडरिटेन3.00 करोड़
11सुयश शर्मारिटेन2.60 करोड़
12जेकब बेथेलरिटेन2.60 करोड़
13देवदत्त पडिक्कलरिटेन2.00 करोड़
14नुवान तुषारारिटेन1.60 करोड़
15रोमारियो शेफर्डरिटेन1.50 करोड़
16स्वप्निल सिंहरिटेन50 लाख
17अभिनंदन सिंहरिटेन30 लाख
18वेंकटेश अय्यर नीलामी में खरीदा7 करोड़
19जैकब डफी-विदेशीनीलामी में खरीदा2 करोड़
20सात्विक देसवालनीलामी में खरीदा30 लाख
21मंगेश यादव नीलामी में खरीदा5.20 करोड़
22विकी ओस्टवाल नीलामी में खरीदा30 लाख
23कनिष्क चौहाननीलामी में खरीदा30 लाख
24जॉर्डन कॉक्स -विदेशीनीलामी में खरीदा75 लाख
25विहान मल्होत्रा नीलामी में खरीदा30 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इन खिलाड़ियों को नीलामी से पहले किया रिलीज (RCB Released Players List IPL 2026)

स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, मनोज भाडंगे, लियाम लिविंगस्टोन,लुंगी नगिडी, मोहित राठी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Royal Challengers Bengaluru Retained Players list)

रजत पाटीदार(कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

ट्रेडिंग के जरिए RCB टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Royal Challengers Bengaluru Players Included through Trade)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इस बार किसी भी खिलाड़ी को ट्रेडिंग के जरिए अपनी टीम में आईपीएल 2026 के लिए शामिल नहीं किया है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article