IPL 2026 नीलामी में 45 खिलाड़ियों की बोली 2 करोड़ से होगी शुरू, इनमें सिर्फ 2 भारतीय

Most Expensive Base Price Players In IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए जल्द ही खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। अबु धाबी में आयोजित होने वाले इस बार के आईपीएल प्लेयर्स ऑक्शन (IPL Players Auction) में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है। इस बार की नीलामी एक मिनी प्लेयर्स ऑक्शन होगा क्योंकि अधिकतर टीमें अपनी रिटेनशन लिस्ट जारी कर चुकी हैं और सभी टीमों में कुछ ही खिलाड़ियों की जगह बची है। ऐसे में भी कुछ खिलाड़ी बड़ी रकम हासिल करने के दावेदार नजर आ रहे हैं। इनमें भी सबकी नजरें उन खिलाड़ियों पर रहेंगी जो इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की नीलामी में सबसे अधिक मूल्य वाले वर्ग यानी 2 करोड़ रुपये की कैटेगरी में रजिस्टर हुए हुए हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Dec 8 2025, 08:44 IST
आईपीएल 2026 की नीलामी पर सबकी नजरें टिकींImage Credit : BCCI/IPL01 / 08

आईपीएल 2026 की नीलामी पर सबकी नजरें टिकीं

आईपीएल के 19वें सीजन के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी अब कुछ ही दिन दूर है। इस बार खिलाड़ियों की नीलामी में मामला बहुत पेचीदा और दबाव वाला रहने वाला है क्योंकि टीमों को अपने खेमें खाली स्थान भरने के लिए एक बड़ी लिस्ट में कुछ ही खिलाड़ियों को खरीदने का चयन करना है। इनमें से सबसे ज्यादा मांग उन बड़े खिलाड़ियों की रहेगी जिन्होंने 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले वर्ग में खुद को रजिस्टर कराया है। इस वर्ग में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं।

IPL के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन कबImage Credit : BCCI/IPL02 / 08

IPL के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन कब

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन अबु धाबी के एतिहाद एरीना में 16 दिसंबर को होगा। इस बार मिनी ऑक्शन होगा। सभी 10 टीमों को अपने-अपने 25 खिलाड़ियों का खेमा पूरा करने का मौका मिलेगा।

कितने खिलाड़ियों ने कराया रजिस्टरImage Credit : BCCI/IPL03 / 08

कितने खिलाड़ियों ने कराया रजिस्टर

इस बार आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है। इसमें 1062 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम पंजिकृत कराया है, जबकि 293 विदेशी खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

कुछ खिलाड़ियों ने पहले ही नाम वापस लियाImage Credit : BCCI/IPL04 / 08

कुछ खिलाड़ियों ने पहले ही नाम वापस लिया

इस बार आईपीएल में कुछ बड़े खिलाड़ियों की कमी खलने वाली है क्योंकि आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ही इन खिलाड़ियों ने या तो नीलामी में अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया, या फिर आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसमें प्रमुख नाम ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, आंद्रे रसेल और मोइन अली के हैं।

2 करोड़ रुपये वाला सबसे महंगा वर्गImage Credit : BCCI/IPL05 / 08

2 करोड़ रुपये वाला सबसे महंगा वर्ग

आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बेस प्राइस वाले 2 करोड़ रुपये के वर्ग में इस बार 45 खिलाड़ियों का नाम रजिस्टर हुआ है। इस वर्ग में शामिल खिलाड़ियों की बोली दो करोड़ रुपये से शुरू होगी और इसी वर्ग में सबसे बड़े नाम देखने को मिलेंगे।

सबसे महंगे वर्ग में सिर्फ 2 भारतीयImage Credit : BCCI/IPL06 / 08

सबसे महंगे वर्ग में सिर्फ 2 भारतीय

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए आयोजित होने वाली नीलामी के सबसे महंगे वर्ग जिसमें हर खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, उसमें हैरान करने वाली बात ये है कि सिर्फ 2 भारतीय नाम शामिल है।

कौन हैं वो दो भारतीय खिलाड़ीImage Credit : BCCI/IPL07 / 08

कौन हैं वो दो भारतीय खिलाड़ी

इन दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई। आईपीएल 2025 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए वेंकटेश अय्यर को एक बार फिर अपनी टीम में शामिल किया था और वो भी 23.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ। लेकिन इस बार नीलामी से पहले ही केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम से अलग कर दिया। वहीं, स्पिनर रवि बिश्नोई को 2025 आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन इस बार उनको रिलीज कर दिया गया है।

सबसे ज्यादा किस देश के खिलाड़ी 2 करोड़ वर्ग में शामिलImage Credit : BCCI/IPL08 / 08

सबसे ज्यादा किस देश के खिलाड़ी 2 करोड़ वर्ग में शामिल

IPL 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की कैटेगरी में 43 विदेशी खिलाड़ियों का नाम रजिस्टर किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 9-9 खिलाड़ी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जिनके 7-7 खिलाड़ी इस वर्ग में रजिस्टर हुए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!