दांव पर 350 खिलाड़ियों की किस्मत, जानें ऑक्शन में किस देश के कितने खिलाड़ी

IPL Auction 2026: आगामी 16 दिसंबर को अबुधामी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन होना है। इस बार 350 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी जिस पर 10 अलग-अलग टीम ऑनर फैसला लेंगे। यूं तो इस ऑक्शन के लिए 1390 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर किया था, लेकिन उनमें से शॉर्टलिस्ट हुए केवल 350 जिसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन विदेशी खिलाड़ियों में किस देश के कितने खिलाड़ी शामिल हैं, चलिए जानते हैं कि ऑक्शन में किस देश का बोलबाला रहने वाला है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 9 2025, 17:25 IST
दांव पर 350 क्रिकेटरImage Credit : IPL/ICC01 / 09

दांव पर 350 क्रिकेटर

आईपीएल 2026 से पहले सभी 10 टीमें अपने खाली बचे स्लॉट को भरने के लिए 16 दिसंबर को अबुधाबी में बैठेगी, जहां उन्हें 350 खिलाड़ियों में अपनी पसंदीदा और स्क्वॉड के जरूरी खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। ऑक्शन टेबल पर 112 कैप खिलाड़ी और 238 अनकैप्ड खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी।

चुने जाएंगे 77 नाम Image Credit : IPL/ICC02 / 09

चुने जाएंगे 77 नाम

350 खिलाड़ियों में 77 स्लॉट को भरने के लिए 77 नाम चुने जाएंगे। इसमें से 31 खिलाड़ी ओवरसीज होंगे। सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ है जिसमें 40 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। 30 लाख की बेस प्राइस पर सबसे ज्यादा 227 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। आइए जानते हैं किस देश के कितने खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया है।

इंग्लैंड से सबसे ज्यादा खिलाड़ी (21)Image Credit : IPL/ICC03 / 09

इंग्लैंड से सबसे ज्यादा खिलाड़ी (21)

ऑक्शन में सबसे ज्यादा खिलाड़ी इंग्लैंड से हैं। 21 खिलाड़ी इंग्लैंड से रजिस्टर हैं, जिसमें जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन और लियाम लिविंग्सटन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया से 19 खिलाड़ीImage Credit : IPL/ICC04 / 09

ऑस्ट्रेलिया से 19 खिलाड़ी

इंग्लैंड के बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 19 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे, जिसमें जैक फ्रेजर मैकगर्क और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड से 16 खिलाड़ीImage Credit : IPL/ICC05 / 09

न्यूजीलैंड से 16 खिलाड़ी

न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और डेवन कॉन्वे समेत 16 खिलाड़ी ऑक्शन में भाग आजमाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका से 15 खिलाड़ीImage Credit : IPL/ICC06 / 09

दक्षिण अफ्रीका से 15 खिलाड़ी

ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की भी धूम रहेगी। इस देश से 15 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें डेविड मिलर और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ी होंगे।

श्रीलंका से 12 खिलाड़ी Image Credit : IPL/ICC07 / 09

श्रीलंका से 12 खिलाड़ी

श्रीलंका से 12 खिलाड़ी ऑक्शन में होंगे जिसमें मथिसा पथिराना जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

अफगानिस्तान से 10 खिलाड़ीImage Credit : IPL/ICC08 / 09

अफगानिस्तान से 10 खिलाड़ी

इस लिस्ट में अफगानिस्तान से 10 खिलाड़ी शामिल हैं। राशिद खान से लेकर नूर अहमद और रहमानुल्लाह गुरबाज ऑक्शन टेबल में मौजूद रहेंगे।

वेस्टइंडीज के 9 खिलाड़ीImage Credit : IPL/ICC09 / 09

वेस्टइंडीज के 9 खिलाड़ी

इस लिस्ट में और आईपीएल खेलने वाले सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज से 9 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें सुनील नरेन जैसे मैच विनर शामिल हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!