IPL 2026 में नहीं दिखेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी

​Big Players missing IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन को लेकर बिगुल बज चुका है और सारी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मेगा नीलामी से पहले कई बड़े झटके देखने को मिले है जिसने इस लीग को हिला कर रख दिया है। दरअसल कई बड़े खिलाड़ियों ने ऑक्शन में भाग लेने से ही इंकार कर दिया है और शायद अब उनका आईपीएल करियर भी समाप्त हो गया है।


Authored by: SIddharth Sharma Updated Dec 6 2025, 07:43 IST
​1355 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर, कई बड़े प्लेयर्स बाहर01 / 07

​1355 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर, कई बड़े प्लेयर्स बाहर

​आईपीएल ऑक्शन के लिए इस बार 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इन खिलाड़ियों की नजर उन 77 स्लॉट पर होगी जो कि टीमों के पास खाली पड़े हैं। हालांकि कई बड़े प्लेयर्स के नाम इस लिस्ट से गायब है।​

​इसीलिए बाहर हुए बड़े खिलाड़ीImage Credit : IPL/BCCI/X02 / 07

​इसीलिए बाहर हुए बड़े खिलाड़ी

जिन खिलाड़ियों ने अपना नाम वापिस लिया है उसमें ये भी कारण हो सकता है कि उन्हें ऑक्शन में बिकने की उम्मीद नहीं है और इसीलिए वे पहले से ही हट रहे हैं।​

​फाफ डु प्लेसिसImage Credit : IPL/BCCI/X03 / 07

​फाफ डु प्लेसिस

​आईपीएल के चैंपियन खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल करियर का अंत कर दिया है। फाफ डु प्लेसिस, जिन्होंने 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साइन करने के बाद एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर लीग में एंट्री की थी। अपने आईपीएल करियर के दौरान, डु प्लेसिस ने 154 मैच खेले और कई फ्रेंचाइजी - जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं - के लिए खेलते हुए 4,773 रन बनाए।​

​ग्लेन मैक्सवेलImage Credit : IPL/BCCI/X04 / 07

​ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और अपनी विस्फोटक शैली के लिए मशहूर ग्लेन मेक्सवेल ने भी ऑक्शन से बाहर होने का फैसला किया है। 141 आईपीएल मैचों में, मैक्सवेल ने 23.89 की औसत और 155.15 के स्ट्राइक रेट से 2819 रन बनाए हैं। उनकी शानदार राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक बॉलिंग से उन्हें 41 विकेट भी मिले, जिससे एक असरदार ऑलराउंडर के तौर पर उनकी पहचान बनी।​

​आंद्रे रसेलImage Credit : IPL/BCCI/X05 / 07

​आंद्रे रसेल

​आईपीएल के इतिहास के सबसे विस्फोटक फिनिशर माने जाने वाले आंद्रे रसेल ने खिलाड़ी के तौर पर अपने आईपीएल करियर का अंत कर दिया है। 140 आईपीएल मैचों में, रसेल ने 174.18 के शानदार स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए और 123 विकेट लिए, जिससे उन्हें सबसे बेहतरीन टी20 ऑलराउंडरों में से एक के रूप में पहचान मिली। रसेल हालांकि पॉवर कोच के रुप में केकेआर से आईपीएल 2026 में जुड़े रहेंगे।​

​रविचंद्रन अश्विनImage Credit : IPL/BCCI/X06 / 07

​रविचंद्रन अश्विन

​आईपीएल से पहचान पाने वाले रविचंद्रन अश्विन ने कुछ महीने पहले ही अपने आईपीएल करियर के अंत का ऐलान कर दिया था। 221 मैचों में 187 विकेट के साथ, अश्विन आईपीएल में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।​

​मोहित शर्माImage Credit : IPL/BCCI/X07 / 07

​मोहित शर्मा

भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहित शर्मा भी दिसंबर में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल 2026 के ऑक्शन में शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही उनके आईपीएल करियर का भी अंत हो गया, जो 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुरू हुआ था। मोहित ने सीएसके और गुजरात टाइटंस के लिए खास प्रदर्शन करते हुए उन्हें जीत दिलाई है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!