आईपीएल ऑक्शन 2025, IPL Mega Auction Highlights, Full Squads and Playing X1: पंत-अय्यर ने रचा इतिहास, अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर मुंबई में, वॉर्नर, स्मिथ रहे अनसोल्ड
आईपीएल ऑक्शन 2025, IPL Mega Auction Highlights, Full Squads and Playing X1: पंत-अय्यर ने रचा इतिहास, अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर मुंबई में, वॉर्नर, स्मिथ रहे अनसोल्ड
आईपीएल मेगा ऑक्शन में के पहले दिन मार्की खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के बाद रिषभ पंत पर जमकर पैसों की बरसात हुई थी। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वहीं, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ करोड़ में खरीदा। वे आईपीएल इतिहास के दूसरे महंगे खिलाड़ी बन गए। पंत ने कुछ मिनटों में ही अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा अर्शदीप सिंह 18 करोड़, जोस बटलर 15.75 करोड़, कागिसो रबाडा 10.75 करोड़, मिचेल स्टार्क 11.75 करोड़ रुपए, मोहम्मद शमी 10 करोड़, डेविड मिलर 7.50 करोड़, युजवेंद्र चहल 18 करोड़, मोहम्म सिराज 12.25 करोड़, लियाम लिविंगस्टोन 8.75 करोड़ रुपए में बिके।
आईपीएल मेगा ऑक्शन में मार्की खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के बाद रिषभ पंत पर जमकर पैसों की बरसात हुई। लखनऊ ने 27 करोड़ रुपए में पंत को खरीदा। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।वहीं, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ करोड़ में खरीदा था। पंत ने कुछ मिनटों में ही अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा अर्शदीप सिंह 18 करोड़, जोस बटलर 15.75 करोड़, कागिसो रबाडा 10.75 करोड़, मिचेल स्टार्क 11.75 करोड़ रुपए, मोहम्मद शमी 10 करोड़, डेविड मिलर 7.50 करोड़, युजवेंद्र चहल 18 करोड़, मोहम्म सिराज 12.25 करोड़, लियाम लिविंगस्टोन 8.75 करोड़ रुपए में बिके।
किस बेस प्राइस पर कितने खिलाड़ी
आईपीएल मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों ने अलग-अलग बेस प्राइस पर खुद को उपलब्ध कराया था। 82 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये, 27 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रुपये, 18 खिलाड़ियों ने 1.25 करोड़ रुपये, 23 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ रुपये, 92 खिलाड़ियों ने 75 लाख रुपये, आठ खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये, पांच खिलाड़ियों ने 40 लाख रुपये और 320 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खुद को उपलब्ध कराया था।
