IPL Auction 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के नाम जुड़ा अनोखा रिकॉर्ड, पीछे छूटी CSK

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन से ठीक पहले इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नाम एक अनोख रिकॉर्ड जुड़ गया। मुंबई ने और किसी को नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस बार ऑक्शन में मुंबई इंडियंस जब उतरेगी तो उसके सामने 5 खाली स्लॉट को भरने की चुनौती होगी। चलिए जानते हैं कि आखिर ऑक्शन से पहले इस टीम ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 15 2025, 23:21 IST
मुंबई इंडियंस का कारनामाImage Credit : IPL01 / 07

मुंबई इंडियंस का कारनामा

आईपीएल ऑक्शन से पहले ही इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जोड़ लिया है। उसने चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ इस रिकॉर्ड को अपना नाम किया है। मुंबई इस लीग की सबसे सफल टीम है, जिसने एक-दो बार नहीं बल्कि 5 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

मुंबई इंडियंस के पास कितना पर्सImage Credit : IPL02 / 07

मुंबई इंडियंस के पास कितना पर्स

मुंबई इंडियंस इस बार ऑक्शन में 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। टीम को 5 स्लॉट भरने हैं, जिसमें से एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी का है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पिछले सीजन टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी और इस बार उसकी कोशिश ट्रॉफी के सूखे को दूर करने की होगी।

ऑक्शन से पहले टीम मजबूतImage Credit : IPL03 / 07

ऑक्शन से पहले टीम मजबूत

मुंबई इंडियंस को भले 5 स्लॉट भरने हैं, लेकिन अगर टीम चाहे तो बिना ऑक्शन में भाग लिए अगले सीजन अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उसने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए एक ऐसी टीम बनाई है, जिसमें इस टीम के सारे बेसिक कवर्स हो रहे हैं। इसके अलावा उसने 3 खिलाड़ियों को ट्रेड भी किया है।

ऑक्शन से पहले बनाया रिकॉर्डImage Credit : IPL04 / 07

ऑक्शन से पहले बनाया रिकॉर्ड

ऑक्शन में जाने से पहले ही इस टीम ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल मुंबई इंडियंस सबसे छोटे पर्स के साथ ऑक्शन में उतरने वाली टीम बन गई है। मुंबई इस मिनी ऑक्शन में 2.75 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरने वाली है जो अब तक की सबसे छोटी पर्स है।

टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्डImage Credit : IPL05 / 07

टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2015 में सीएसके 4.8 करोड़ के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी थी। इस सीजन चेन्नई की टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में जीत मुंबई इंडियंस की हुई थी जो दूसरी बार चैंपियन बनी थी।

सबसे सफल टीम है मुंबई Image Credit : IPL06 / 07

सबसे सफल टीम है मुंबई

आईपीएल की बात करें तो मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे सफल टीम है। उसने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ये ट्रॉफी उठाई थी। टीम 5 साल से ट्रॉफी के पीछे पड़ी है।

ऑक्शन से पहले मुंबई का स्क्वॉडImage Credit : IPL07 / 07

ऑक्शन से पहले मुंबई का स्क्वॉड

हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रियान रिकल्टन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स। ट्रेड किए गए खिलाड़ी-अर्जुन तेंदुलकर (लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड), बेवोन जैकब्स, करण शर्मा, लिजाड विलियम्स, मुजीब उर्र रहमान, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!