आज की ताजा खबर, 17 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव: बंगाल चुनाव से पहले आज TMC सासंदों की बैठक, दिल्ली में नए साल से ‘भारत टैक्सी ऐप' की शुरुआत
आज की ताजा खबर लाइव, 26 नवंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज PM Modi, trump, rahul gandhi, bjp, ipl auction, ipl, luthra brothers के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: देश और प्रदेश की सियासत आज कई अहम पड़ावों से गुजर रही है। कहीं पंचायत स्तर पर लोकतंत्र की अंतिम कड़ी का फैसला होना है, तो कहीं राजनीतिक दलों के भीतर चल रही खींचतान पर मंथन होगा। संसद और सड़कों दोनों पर विरोध के स्वर सुनाई देंगे, वहीं कूटनीतिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण विदेशी दौरे की आहट भी है। प्रशासनिक फैसलों और विधायी गतिविधियों के बीच, आज का दिन कई बड़ी खबरों का गवाह बनने वाला है।
आज की ताजा खबर, 17 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव: बंगाल चुनाव से पहले आज TMC सासंदों की बैठक, दिल्ली में नए साल से ‘भारत टैक्सी ऐप' की शुरुआत
हाथरस में मथुरा–बरेली हाईवे पर बस–टैंकर की भीषण भिड़ंत
यह दुर्घटना मथुरा–बरेली हाईवे पर माइलस्टोन 26 के पास हुई। हाथरस डिपो की रोडवेज बस मथुरा से बरेली की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Aaj Ki Taza Khabar: इजराइल ने कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को वेस्ट बैंक में प्रवेश से रोका
कनाडा स्थित इजराइली दूतावास ने कहा कि इस समूह को इसलिए प्रवेश नहीं दिया गया क्योंकि इसके संबंध गैर-सरकारी संगठन ‘इस्लामिक रिलीफ वर्ल्डवाइड’ से हैं, जिसे इजराइल एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करता है।
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कनाडा ने अपने इन नागरिकों के साथ किए गए ‘‘दुर्व्यवहार को लेकर आपत्तियां’’ दर्ज कराई हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी से ओंटारियो की सांसद इकरा खालिद ने कहा कि वह इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं और इजराइली सीमा पर अधिकारियों ने उन्हें कई बार धक्का दिया।
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली में नए साल से ‘भारत टैक्सी ऐप' की शुरुआत
नई दिल्ली — राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से भारत टैक्सी ऐप की शुरुआत होने जा रही है। यह पहल भारत सरकार की ओर से की जा रही है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को पारदर्शी और किफायती परिवहन सुविधा देना और ड्राइवरों की कमाई बढ़ाना है।
सरकारी पहल के तहत शुरू हो रहा यह ऐप ओला और ऊबर जैसी निजी कंपनियों की सर्ज प्राइसिंग से यात्रियों को राहत देने का दावा करता है। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें किराया तय और पारदर्शी होगा, जिससे पीक ऑवर में अचानक बढ़ने वाले चार्ज की समस्या नहीं रहेगी।
Aaj Ki Taza Khabar: अफगानिस्तान के पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर का भारत दौरा संभव
अफगानिस्तान के पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर नूर जलाल जलाली आज भारत आ सकते हैं। दौरे के दौरान स्वास्थ्य सहयोग, मेडिकल सप्लाई और क्षेत्रीय स्वास्थ्य चुनौतियों पर बातचीत होने की उम्मीद है।
Aaj Ki Taza Khabar: TMC आज करेगी में अंदरूनी मंथन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी आज पार्टी सांसदों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी के भीतर उभरे आंतरिक मतभेदों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Aaj Ki Taza Khabar: हैदराबाद पंचायत चुनावों का अंतिम चरण
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। मतगणना तय कार्यक्रम के अनुसार बाद में कराई जाएगी।
