क्रिकेट

IPL ऑक्शन की होगी भारत वापसी! अरुण धूमल ने कर दिया ऐलान

IPL 2027 सीजन के लिए ऑक्शन भारत में होने की उम्मीद है। लीग चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि पिछले तीन सालों से विदेश में आयोजन के बाद अब वे इसे वापस भारत में कराना चाहते हैं। पिछले तीन सीजन के लिए ऑक्शन दुबई के जेद्दा और अबू धाबी में हुए थे।

Image

भारत में हो सकता है आईपीएल 2027 ऑक्शन।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2027 सीजन के लिए ऑक्शन भारत में होने की उम्मीद है। लीग चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि पिछले तीन सालों से विदेश में आयोजन के बाद अब वे इसे वापस भारत में कराना चाहते हैं। पिछले तीन सीजन के लिए ऑक्शन दुबई के जेद्दा और अबू धाबी में हुए थे। 18 सितंबर को BCCI की होने वाली AGM के दौरान धूमल की IPL चेयरमैन के तौर पर फिर से वापसी हो सकती है। धूमल के अलावा, खैरुल मजूमदार को भी इस हफ़्ते होने वाली AGM के दौरान IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर से चुना जाएगा।

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने PTI से कहा, 'हर साल हम इसे भारत में कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन शादियों के भारी सीजन के कारण हमें वेन्यू नहीं मिल पाता। इसलिए, हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि इस साल यह यहीं हो, क्योंकि यह एक छोटी नीलामी होगी और उम्मीद है कि हमें वेन्यू मिल जाएगा।'

BCCI की पसंद का होगा वेन्यू

नीलामी के लिए होस्ट शहर का फैसला BCCI की पसंद के वेन्यू की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। हाल ही में हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विवादित 'इम्पैक्ट प्लेयर' कॉन्सेप्ट पर भी चर्चा हुई। BCCI ने टीमों से इस नियम पर नया फीडबैक मांगा था, जो 2027 तक लागू रहना है।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर चर्चा

इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर आपत्ति जताने वाले खिलाड़ियों में भारत के ODI और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल शामिल हैं। उनमें से ज्यायादातर का तर्क है कि इससे ऑलराउंडर की भूमिका कमजोर हो जाती है।

फीडबैक के बाद लिया जाएगा फैसला

IPL 2026 से पहले ज्यादातर कप्तानों ने BCCI के सामने अपनी आपत्तियां रखी थीं, जिससे इस नियम को खत्म करने की मांग फिर से तेज हो गई। धूमल ने कहा कि BCCI 'इम्पैक्ट प्लेयर' कॉन्सेप्ट की समीक्षा करने के लिए तैयार है। धूमल ने आगे कहा, मामला चर्चा में है। सभी स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक लिया जाएगा और फिर इस पर कोई फैसला किया जाएगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article