स्पोर्ट्स

पीटी ऊषा ने लगाई सुरक्षा की गुहार, मीडिया के सामने रोते हुए सरकार से की कार्रवाई की मांग की

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 5, 2023, 12:27 PM IST

भारतीय ओलिंपिक संघ की प्रेसिडेंट और दिग्गज एथलीट पीटी ऊषा ने केरल सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने मीडिया के सामने रोते हुए आरोप लगाया कि उनकी अकादमी पर कुछ अनजान लोग घुसपैठ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है जल्द इस घटना पर कार्रवाई की जाएगी।

Image

पीटी ऊषा, प्रेसिडेंट भारतीय ओलिंपिक संघ

Photo : Twitter

दिग्गज एथलीट और भारतीय ओलिंपिक संघ(Indian Olympic Association) की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा ने मीडिया के सामने रोकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा' कोझिकोड जिले में उनकी अकादमी परिसर में अवैध निर्माण किया जा रहा है और कुछ अनजान लोग अकादमी की संपत्ति में घुसपैठ कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा का खतरा है।

नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स के लोग कुछ समय से इस तरह के उत्पीड़न और सुरक्षा के मुद्दों का सामना कर रहे थे। उनके राज्यसभी सांसद बनने के बाद यह और भी तेज हो गया। उन्हें जुलाई 2022 में भाजपा द्वारा उच्च सदन के लिए नामित किया गया था।

उन्होंने केरल सरकार से इस मुद्दे पर मध्यस्था करने की अपील की और कहा इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाने की मांग की और कैंपस में महिला एथलीट की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात दोहराई।

ट्वीट कर लगाई गुहार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस मुद्दे को उठाया। पीटी ऊषा ने अपनी ट्वीट में लिखा 'एक माँ का दिल दर्द और भावनाओं से भर जाता है जब वह अपने अनमोल बच्चों को अत्याचारों का सामना करते हुए देखती है जबकि वे अपने सपनों को पंख देने की कोशिश करते हैं। हमारे देश में जहां माताओं को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है, मुझे उम्मीद है कि मेरी समस्या पर जल्द ही ध्यान दिया जाएगा और इसका समाधान किया जाएगा।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article