कन्या वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Kanya Varshik Horoscope Prediction, Virgo Yearly Horoscope 2025 in Hindi: 12 राशियों में छठे नंबर पर कन्या राशि आती है। इस राशि का स्वामी बुध होता है। कन्या द्विस्वभाव राशि है। इसके जातक अक्सर कन्फ्यूजन में रहते हैं। ये उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। इस राशि के कई जातक राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। ये लोग वाणी के धनी होते हैं। वृष, तुला, मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। चलिए जानते हैं कन्या राशि वालों के लिए नया साल 2025 कैसा रहेगा।
कन्या वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 (Virgo Yearly Finance Horoscope 2025)
फरवरी में आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब रहेगी। लेकिन 15 मई के बाद से धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। इस साल आप वाहन, जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस साल आप धन का व्यय निर्माण कार्यों में करते नजर आएंगे। आर्थिक उन्नति मिलेगी। यह वर्ष आर्थिक तौर पर समृद्ध होने का है। शेयर बाजार में निवेश से फायदा मिलेगा।
कन्या वार्षिक करियर राशिफल 2025 (Virgo Yearly Career Horoscope 2025)
इस साल आपको नौकरी में उन्नति मिलेगी। बैंकिंग और आई टी फील्ड के लोगों को विदेश जाने का सुअवसर मिलेगा। 15 मार्च से अगस्त के मध्य पदोन्नति के आसार हैं। टीचिंग, आईटी, बैंकिंग व मीडिया से जुड़े लोगों का करियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में भी मुनाफा होगा। 14 अप्रैल से सितंबर के बीच धन आगमन के संकेत हैं।
कन्या वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Virgo Yearly Health Horoscope 2025)
कन्या राशि वालों को इस साल थोड़ी स्वास्थ्य समस्या होगी। स्किन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। जो जातक बीपी या शुगर के पेशेन्ट हैं उन्हें फरवरी व नबम्बर माह में सावधानी बरतनी होगी। इस साल आप एलर्जिक प्राब्लम व साइनस से परेशान रह सकते हैं।
कन्या वार्षिक लव राशिफल 2025 (Virgo Yearly Love Horoscope 2025)
फरवरी में प्रेम विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक के बीच प्रेम जीवन में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। लव लाइफ को लेकर 15 अप्रैल के बाद विवाह की स्थिति बनेगी।
कन्या राशि का 2025 का शुभ समय (Auspicious time for Virgo in 2025)
मकर संक्रांति के बाद आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलना शुरू होगा। 14 अक्टूबर से 21 दिसम्बर तक का समय बहुत श्रेयष्कर है। छात्रों के लिए मार्च के बाद का समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है।
कन्या राशि उपाय 2025 (Kanya Rashi Upay 2025)
कन्या राशि वालों को 2025 के प्रतिदिन श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित कीजिये। मूंग का दान कीजिए। बुध व शनि मित्र हैं।
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
