अध्यात्म

January Grah Gochar 2025: जनवरी के महीने में ये ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

January Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सारे ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं। साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आइए जानें जनवरी 2025 में कौन से ग्रह अपनी चाल बदलेंगे।

Image

January Grah Gochar 2025

January Grah Gochar 2025: साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। साल 2025 का पहला महीना जनवरी ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में चार बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सारी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर इन गोचर का अशु प्रभाव पड़ता है। जनवरी के महीने में बुध ग्रह समेत ये ग्रह गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि जनवरी के महीने में कौन से ग्रह कब अपनी राशि बदलेंगे।

January Grah Gochar 2025 (जनवरी ग्रह गोचर 2025)

जनवरी के महीने में बुध देव 04 जनवरी 2025 को वृश्चिक राशि निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं 24 जनवरी को फिर बुध देव मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2025 को सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल देव 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 28 जनवरी 2025 को धन विलास के कारक शुक्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

January Grah Gochar 2025 Zodiac Effect (जनवरी 2025 ग्रह गोचर का राशि पर असर)

मेष राशि

जनवरी महीने के ग्रह गोचर से मेष राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलने वाला है। इस समय में आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। यदि आप किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं साल 2025 का पहला महीना आपके लिए लाभकारी होने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

तुला राशि

जनवरी मास की बड़े ग्रह गोचर से तुला राशि वालों को बहुत ही अधिक लाभ हो सकता है। इस मास में आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। जनवरी के महीने में तुला राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। बिजनेस में नई डील पक्की होने की संभावना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक के लिए जनवरी का महीने बेहद खास रहेगा। कारोबार करने वालों के लिए ये समय मुनाफा देने वाला रहेगा। जो लोग बहुत लंबे समय में बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत ठीक हो सकती है। जनवरी के महीने में आपकी आर्थित स्थिति मजबूत होगी और धन में वृद्धि होगी। भौतिक सुख में समृद्धि होगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article