अध्यात्म

Dhanu Rashifal 2025: धनु वार्षिक राशिफल 2025 से जानिए नया साल आपके लिए कैसा रहेगा

धनु वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Dhanu Varshik Horoscope Prediction, Sagittarius Yearly Horoscope 2025 in Hindi: नए साल में धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। जो आपको मानसिक तनाव देगी। इससे आपको स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं धनु राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा।

Image

Sagittarius Yearly Horoscope 2025

धनु वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Dhanu Varshik Horoscope Prediction, Sagittarius Yearly Horoscope 2025 in Hindi: 12 राशियों में नवम राशि होती है। जिसका स्वामी ग्रह गुरु होता है। ज्योतिष में गुरु को विद्या, धर्म, ज्ञान प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। धनु राशि के लोग पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। ये लोग काफी अच्छे डॉक्टर और वकील होते हैं। इस राशि के जातक शिक्षा के फील्ड में चमत्कारिक कार्य करते हैं। चलिए जानते हैं धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2025।

धनु वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 (Sagittarius Yearly Finance Horoscope 2025)

2025 धनु राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए बहुत सफल रहेगा। इस साल आपको खूब धन प्राप्त होगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। इतना ही नहीं इस साल जमीन, मकान या वाहन खरीदने के भी संयोग बनेंगे। अप्रैल के बाद आप रियल स्टेट में भी निवेश करेंगे।

धनु वार्षिक करियर राशिफल 2025 (Sagittarius Yearly Career Horoscope 2025)

2025 धनु राशि के बैंकिंग,आईटी, टीचिंग, राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। जॉब चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा का भी शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के लिए पूरा वर्ष अच्छा रहेगा।

धनु वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Sagittarius Yearly Health Horoscope 2025)

धनु राशि वालों को इस साल स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा। खासतौर से फरवरी में आपकी सेहत बिगड़ सकती है। नेत्र तथा लीवर संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 13 सितंबर से 12 अक्टूबर तक का समय भी स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत बेहतर नहीं है।

धनु वार्षिक लव राशिफल 2025 (Sagittarius Yearly Love Horoscope 2025)

2025 धनु राशि वालों के लिए प्रेम का वर्ष है। लेकिन 15 जनवरी से 15 फरवरी तक फिर सितंबर माह में लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए मार्च का महीना थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा।

धनु राशि का 2025 का शुभ समय (Auspicious time for Sagittarius in 2025)

धनु राशि वालों के लिए 2025 में मार्च और फिर जून के बाद का समय अच्छा रहेगा। तो वहीं नौकरी करने वालों के लिए पूरा वर्ष अच्छा रहेगा।

धनु राशि उपाय 2025 (Sagittarius Rashi Upay 2025)

धनु राशि वाले नए साल में श्री हनुमान जी की उपासना करें। गुरुवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरु,सूर्य तथा मंगल के बीज मंत्र का जप करें। पीपल के वृक्ष को गुरुवार को दूध, शक्कर व जल अर्पित करें। हर गुरुवार को गाय माता को केला व फल खिलाएं। हल्दी का तिलक लगाएं।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article