अध्यात्म

Mangal Gochar 2025: आज मंगल का मिथुन राशि में होगा प्रवेश, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क, दुखों का टूट सकता है पहाड़

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष अनुसार 21 जनवरी, 2025 की सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर मंगल बुध की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को खतरा है।

Image

Mangal Gochar 2025

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल को योद्धा ग्रह के रूप में देखा जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उन लोगों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। ऐसे लोग दिल और दिमाग से मजबूत होते हैं। ये लोग जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। 21 जनवरी को मंगल देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहा हम आपको बताएंगे ये गोचर किन राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए ये गोचर नई परेशानियां लेकर आएगा। व्‍यापार में लापरवाही की वजह से आपकी आमदनी में कमी आ सकती है। आपको काफी आर्थिक नुकसान हो सकता है और इसकी वजह से आपको आगे चलकर पैसों की तंगी हो सकती है। आपका अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जिससे आप दोनों के बीच के आपसी तालमेल में गिरावट आ सकती है।

मिथुन राशि

इस दौरान आपके परिवार में समस्‍याएं उत्‍पन्‍न होने की आशंका है। इस बात से आप नाखुश नज़र आएंगे। व्‍यापारियों को अपने बिज़नेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। इस दौरान आय बढ़ने का कई सुनहरे अवसर आपके हाथ से छूट सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से नाखुश हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक मंगल गोचर के दौरान बेचैन महसूस कर सकते हैं और आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। जिस वजह से आप दोनों के बीच बातचीत भी कम हो सकती है। इस दौरान आपके खर्चों में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। यह आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को मंगल के गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र, निजी जीवन और आर्थिक क्षेत्र में समस्‍याएं देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही नौकरी में आपके प्रयासों की सराहना भी कम हो सकती है। जिस वजह से आप थोड़े निराश रहेंगे। इस दौरान व्‍यापारियों को अपने भाग्‍य का साथ नहीं मिल पाएगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article