अध्यात्म

Surya Grahan Kab Hai 2025: हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, नोट कर लें डेट

Surya Grahan Kab Hai 2025: नए साल में दो सूर्य ग्रहण लगने हैं। पहला सूर्य ग्रहण हिंदू नव वर्ष के ठीक एक दिन पहले लगेगा। तो वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण आश्विन अमावस्या पर लगेगा। जान लें 2025 के दोनों सूर्य ग्रहण की डेट्स।

Image

Surya Grahan Kab Hai 2025

Surya Grahan Kab Hai 2025: जैसे ही नया साल आता है तो हर किसी में ये जानने की उत्सुकता रहती है कि इस साल कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे, क्या भारत में दिखाई देंगे? अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां आप जानेंगे 2025 के सूर्य ग्रहण की पूरी डिटेल तारीख और समय के साथ।

सूर्य ग्रहण 2025 (Surya Grahan 2025)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 2025- नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। इस ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी। ये ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। इसके अगले दिन से हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ हो जाएगा। बता दें ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं होगा। ना ही इस ग्रहण का सूतक लगेगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2025- साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 21 सितंबर की रात 11 बजे से होगी और समाप्ति देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगी। ये ग्रहण आश्विन कृष्ण अमावस्या पर लग रहा है। भारत में ये सूर्य ग्रहण भी नहीं दिखाई देगा।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article