बॉलीवुड

हॉस्पिटल बेड से सामने आई सैफ अली खान की तस्वीरें, करीना कपूर कर रही है पति की सेवा!! जानें असलियत

Saif-Kareena Hospital Pic Viral: सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) और करीना कपूर( Kareena Kapoor) की हॉस्पिटल के अंदर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें सैफ अली खान बेड पर लेटे हुए हैं और करीना कपूर उनके साथ में खड़ी है। आइए बताते हैं क्या हैं इन तस्वीरों की असलियत

Image

Saif-Kareena Hospital Pic Viral

Saif-Kareena Hospital Pic Viral: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट है। चाकू लगने के बाद से उनकी सर्जरी की गई और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फैंस सैफ अली खान की सेहत को लेकर चिंतित हैं और यह जानना चाहते हैं कि अब उनका हाल कैसा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें सैफ अली खान अस्पताल बेड पर लेते हुए हैं और अभिनेत्री करीना कपूर उनके साथ खड़ी है। यह फोटो जमकर वायरल हो रही हैं।

सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) और करीना कपूर( Kareena Kapoor) की हॉस्पिटल के अंदर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें सैफ अली खान बेड पर लेटे हुए हैं और करीना कपूर उनके साथ में खड़ी है। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि ये लीलावती अस्पताल के अंदर की हैं, लेकिन ये सच नहीं है। ये एआई से बनाई गई फेक तस्वीरें हैं जिसे असली दिखाकर वायरल किया जा रहा है।

इनमें से कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा( Shatrughan Sinha) ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने एआई से बनी इन फोटो की निंदा करते हुए कहा है कि यह बहुत गलत हो रहा है। इन फेक तस्वीरों का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जा रहा है। जिसमें यह पता ही नहीं चल रहा कि यह असली है या नकली। बताते चले कि सर्जरी के बाद सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी भी सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार कल या परसों वह अपने घर जा सकते हैं। फिलहाल सभी घर वाले उनसे मिलने अस्पताल आ-जा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article