Kark Rashifal 2025: कर्क वार्षिक राशिफल 2025 से जानिए नया साल आपके लिए कैसा रहेगा
कर्क वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Cancer Varshik Horoscope Prediction, Cancer Yearly Horoscope 2025 in Hindi: कर्क राशि वालों के लिए नया साल काफी खास रहेगा। सबसे अच्छी बात तो ये है कि आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके अटके हुए काम बनने लगेंगे।
Kark Varshik Rashifal 2025
कर्क वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Cancer Varshik Horoscope Prediction, Cancer Yearly Horoscope 2025 in Hindi: कर्क राशि वालों के लिए नया वर्ष बिजनेस प्रोग्रेस का है। इस साल आपके सारे सपने पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। आपको 29 मार्च 2025 को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष का खूब सहयोग मिलेगा। गृह कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। चलिए अब जानते हैं कर्क राशि वालों का 2025 का विस्तृत राशिफल।
कर्क वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 (Cancer Yearly Finance Horoscope 2025)
इस साल मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अप्रैल के बाद स्थिति लाभप्रद रहेगी। इस साल आप कोई मकान या जमीन क्रय कर सकते हैं। इस साल आप धन का निवेश रियल स्टेट व म्यूच्यूअल फंड में करेंगे। इसके अलावा आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होगा।
कर्क वार्षिक करियर राशिफल 2025 (Cancer Yearly Career Horoscope 2025)
कर्क राशि वालों को इस साल जॉब में आशातीत उन्नति मिलेगी। इस साल मीडिया, टीचिंग, मैनेजमेंट, बैंकिंग, फिल्म व आईटी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रमोशन या जॉब चेंज करने की भी संभावना है। अप्रैल के बाद विदेश जाने की संभावना रहेगी। आर्थिक उन्नति होगी। उच्चाधिकारियों का आपको इस साल खूब सहयोग मिलेगा।
कर्क वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Cancer Yearly Health Horoscope 2025)
कर्क राशि वालों की 2025 में हेल्थ, बीपी व लीवर के पेशेन्ट को थोड़ी प्रॉब्लम रह सकती है। 16 अप्रैल के बाद समय अच्छा रहेगा। सांस के रोगी सावधानी बरतें तो कई परेशानियों से बच जाएंगे। स्किन तथा कफ सम्बंधित रोग की संभावना है। योग व ध्यान करते रहें।
कर्क वार्षिक लव राशिफल 2025 (Cancer Yearly Love Horoscope 2025)
2025 में आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी चलने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
कर्क राशि का 2025 का शुभ समय (Auspicious time for Cancer in 2025)
कर्क राशि वालों के लिए 2025 में 22 मार्च तक फिर 14 जून के बाद का समय बहुत अच्छा है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। जून, अगस्त व नवम्बर का महीना आर्थिक व संतान की प्रगति के काफी अच्छा रहेगा।
कर्क राशि उपाय 2025 (Kark Rashi Upay 2025)
कर्क राशि के जातक 2025 में अन्न दान नियमित रूप से करते रहें। प्रत्येक पूर्णिमा व सोमवार का व्रत रहें। हर सोमवार को चावल का दान करें। पूर्णिमा की रात्रि में हवन करें। पूर्णिमा को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें
भाव 2025: आधुनिकता और परंपरा का महाकुंभ है भाव फेस्टिवल, जाने-माने दिग्गजों से बनेगी इसकी शोभा अलौकिक, जानें कब होगा आयोजन
Aaj Ka Panchang 23 January 2025: जानिए माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त समेत पूरा पंचांग
Last Date Of Kumbh Mela 2025: कुंभ मेला कब खत्म हो रहा है, जानिए आखिरी शाही स्नान कब है
Hair Fall Reason: इन ग्रहों की अशुभता से झड़ते हैं बाल, गंजी होने लगती है खोपड़ी
Ramayan Manka 108 Lyrics: रामायण मनका के पाठ से हर मनोकामना होगी पूरी, देखें इसके लिरिक्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited