प्रयागराज

Mahakumbh 2025: राजस्थान के CM ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, बड़े हनुमान जी मंदिर में किए दर्शन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की। उन्होंने बड़े हनुमान जी मंदिर के दर्शन भी किए। इसके साथ ही महाकुंभ के कुशल संचालन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी बधाई दी।

Image

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा।

Photo : Times Now Digital

Mahakumbh 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करके पूजा अर्चना की। यहां संगम तट पर एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा शनिवार देर रात मेला क्षेत्र में सेक्टर सात में स्थित राजस्थान मंडप पहुंचे। उन्होंने सुबह नाव से त्रिवेणी संगम का भ्रमण किया।

शर्मा ने संगम में लगाई डुबकी

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी घाट पर डुबकी लगाने के बाद मां गंगे की पूजा अर्चना की और दूध एवं गंगा जल से भगवान महादेव का अभिषेक भी किया। उन्होंने बताया कि शर्मा ने बड़े हनुमान जी मंदिर के दर्शन भी किए।

व्यवस्था को लेकर सीएम योगी की तारीफ

अधिकारी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की और कुंभ के कुशल संचालन के लिए बधाई दी। इससे पहले, मुख्यमंत्री शर्मा का शनिवार देर रात प्रयागराज हवाईअड्डे पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने महाकुंभ में बने राजस्थान मंडप का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article