Rashifal For Women 2025: नया साल 2025 बहत कुछ खास रहने वाला है। इस साल हर राशि की महिलाओं को कुछ ना कुछ लाभ जरूर मिलेगा। नये साल में महिलाएं द्वारा किए गए कुछ खास उपाय उनके परिवार में सुख और समृद्धि ला सकते हैं। घर की स्त्रियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर की महिलाएं प्रसन्न रहती हैं। उस घर पर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानें कि नववर्ष में महिलाओं को किन उपायों को करना चाहिए और जानिए सारी राशियों का राशिफल।
January First Week Festival 2025
मेष
इसका स्वामी मंगल है। 2025 आपको इस वर्ष मकान ,जमीन या वाहन देंगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का 09 पाठ कीजिए। पति से बहुत ही मधुर वाणी बोलें।
वृष
इसका स्वामी शुक्र है। 2025 शुक्र व गुरु की विशेष कृपा आप पर रहेगी। वित्तीय स्थिति बहुत बेहतर होगी। वाहन ले सकती हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ पूरे प्रतिदिन 9 बार करें। माता के नाम का जप निरन्तर करते रहें।
मिथुन
इसका स्वामी बुध है। इस वर्ष जमीन या मकान लेंगे। वाहन सुख मिलेगा। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आपके पति व बच्चों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा।
कर्क
इसका स्वामी चंद्रमा है। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। पति का सम्मान करें। गणेश जी की उपासना के साथ साथ शिव उपासना भी करें। इस वर्ष खूब धन कमाएंगे।परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। संतान प्रगति करेगी।
सिंह
इसका स्वामी सूर्य है। सूर्य पिता हैं। पिता का आशीर्वाद लें।इस वर्ष संतान को सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का 09 बार पाठ करें। नए वर्ष के प्रथम माह में श्री रामचरितमानस का सम्पूर्ण पाठ करें।पति को डायमण्ड रिंग गिफ्ट करें।
कन्या
इसका स्वामी बुध है। वाणी का कारक ग्रह बुध है। परिवार सहित विदेश यात्रा के साथ साथ धन का आगमन होगा। दुर्गासप्तशती का प्रतिदिन पाठ करें। अरण्यकाण्ड भी पढ़ें। पति की उन्नति से घर में समृद्धि रहेगी।
तुला
इसका स्वामी शुक्र है। यह वर्ष बहुत सुंदर होगा। शुक्रवार को सप्तश्लोकी दुर्गा का 18 बार पाठ करें। धन तथा सुख समृद्धि आएगी। वाहन खरीद सकते हैं।
वृश्चिक
इसका स्वामी मंगल है। वाहन तथा भूमि से लाभ होगा। प्रथम माह 2025 में ही श्री रामचरित मानस का पाठ सम्पूर्ण करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।संतान की उन्नति से मन खुश रहेगा।
धनु
इसका स्वामी गुरु है। दुर्गासप्तशती का सम्पूर्ण पाठ करें। धन की प्राप्ति के साथ साथ परिवार में कोई बड़ा कार्य होगा । मकान व वाहन सुख प्राप्त होगा।पति व पुत्र को लाभ होगा।
मकर
इसका स्वामी शनि है। परिवार में सुख ,शांति व धन आएगा। प्रत्येक सोमवार को सिद्धिकुंजिकस्तोत्र व सप्तश्लोकी दुर्गा का09 बार पाठ करें। खूब सुख समृद्धि आएगी। माता के 108 नाम का जप करें। मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें।
कुम्भ
इसका स्वामी शनि है। पति व संतान के लिए यह वर्ष बहुत सुंदर रहेगा। इस वर्ष संतान को सफलता मिलनी है। धन की प्राप्ति होगी।माता के 100 नाम को प्रतिदिन 9 बार पढ़ें। ब्रम्हमुहूर्त में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करे।
मीन
इसका स्वामी गुरु है। संतान उन्नति करेगी।पति के साथ कई सुंदर धार्मिक यात्राएं होंगी। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता की कृपा सुख समृद्धि की वर्षा कर देगी। वाहन खरीद सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।