Makar Rashifal 2025: मकर वार्षिक राशिफल 2025 से जानिए नया साल आपके लिए कैसा रहेगा
मकर वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Makar Varshik Horoscope Prediction, Capricorn Yearly Horoscope 2025 in Hindi: नया साल मकर राशि वालों के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इस राशि के लोगों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलने जा रही है। शनि की दशा से मुक्ति पाते ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जानिए 2025 साल आपके लिए क्या कुछ लेकर आ रहा है।
![Capricorn Yearly Horoscope 2025](https://static.tnnbt.in/thumb/msid-116384525,thumbsize-36342,width-1280,height-720,resizemode-75/116384525.jpg)
Capricorn Yearly Horoscope 2025
मकर वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Makar Varshik Horoscope Prediction, Capricorn Yearly Horoscope 2025 in Hindi: मकर राशि 12 राशियों में दसवें नंबर की राशि होती है। इस राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। शनि इस राशि वालों को निपुणता व विशेषज्ञता प्रदान करता है। शनि की ही कृपा से इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान होते हैं। ये लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। ये पॉलिटिक्स, लॉ और टीचिंग की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। मकर राशि वाले अच्छे डॉक्टर तथा वकील होते हैं। इनकी न्यायिक योग्यता विश्व लेवल की होती है। चलिए आपको बताते हैं मकर राशि वालों के लिए 2025 कैसा रहेगा।
वार्षिक राशिफल 2025 (Yearly Horoscope)
मकर वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 (Capricorn Yearly Finance Horoscope 2025)
इस साल आप घर खरीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष काफी बेहतर रहेगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी। वाहन व आभूषण खरीदने के संयोग बनेंगे। इस साल कई बड़े कार्य करने का संयोग बनेगा।
मकर वार्षिक करियर राशिफल 2025 (Capricorn Yearly Career Horoscope 2025)
इस साल बिजनेस में कुछ बेहतर करने का अवसर प्राप्त होगा। आईटी, मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग तथा प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह साल अत्यंत श्रेयष्कर होगा। आपको जॉब में उन्नति मिलेगी। 13 जून से 21 नवंबर तक जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश जाने का संयोग बनेगा। आईटी व फ़िल्म व्यवसाय से जुड़े लोग बहुत ही सफल रहेंगे।
मकर वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Capricorn Yearly Health Horoscope 2025)
स्वास्थ्य दृष्टि से 2025 मकर राशि राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी हेल्थ काफी बेहतर रहेगी। मकर राशि के जिन लोगों को लीवर और श्वांस संबंधी रोगों की परेशानी रहती है, वे सावधानी बरतें। 09 मार्च से 24 अप्रैल तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। लेकिन फिलहाल हेल्थ को लेकर कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।
मकर वार्षिक लव राशिफल 2025 (Capricorn Yearly Love Horoscope 2025)
इस साल मकर राशि वालों की लव लाइफ बेहतर है। प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मार्च और फिर मई का महीना थोड़ा तनाव भरा रहेगा। फिर सब ठीक हो जाएगा। इस साल प्रेम में सुखद यात्राएं आपको आनन्दित करेंगी। लव लाइफ बहुत सुंदर व अच्छी रहेगी।
मकर राशि का 2025 का शुभ समय (Capricorn time for Sagittarius in 2025)
15 अप्रैल से अगस्त तक और फिर 16 अक्टूबर के बाद का समय मकर राशि वालों के लिए शानदार है। 24 मई से 27 जून और फिर 05 नवम्बर से 16 दिसम्बर का समय भी आर्थिक दृष्टिकोण से काफी शुभ रहेगा। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मकर राशि उपाय 2025 (Capricorn Rashi Upay 2025)
प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ शुभ फल देगा। माता-पिता की कृपा प्राप्त करें। गुरुवार व शनिवार को विष्णुसहस्त्रनाम व सुंदरकांड का पाठ करें। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें। नीले वस्त्र, अन्न, कम्बल इत्यादि का दान करें। शनिवार का व्रत रखें तथा दान-पुण्य करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें
![भाव 2025 आधुनिकता और परंपरा का महाकुंभ है भाव फेस्टिवल जाने-माने दिग्गजों से बनेगी इसकी शोभा अलौकिक जानें कब होगा आयोजन](https://static.tnnbt.in/thumb/msid-117455110,width-300,height-168,resizemode-75/117455110.jpg)
भाव 2025: आधुनिकता और परंपरा का महाकुंभ है भाव फेस्टिवल, जाने-माने दिग्गजों से बनेगी इसकी शोभा अलौकिक, जानें कब होगा आयोजन
![Aaj Ka Panchang 23 January 2025 जानिए माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के शुभ मुहूर्त राहुकाल सूर्योदय सूर्यास्त समेत पूरा पंचांग](https://static.tnnbt.in/thumb/msid-117452532,width-110,height-62,resizemode-75/117452532.jpg)
Aaj Ka Panchang 23 January 2025: जानिए माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त समेत पूरा पंचांग
![Last Date Of Kumbh Mela 2025 कुंभ मेला कब खत्म हो रहा है जानिए आखिरी शाही स्नान कब है](https://static.tnnbt.in/thumb/msid-117451974,width-110,height-62,resizemode-75/117451974.jpg)
Last Date Of Kumbh Mela 2025: कुंभ मेला कब खत्म हो रहा है, जानिए आखिरी शाही स्नान कब है
![Hair Fall Reason इन ग्रहों की अशुभता से झड़ते हैं बाल गंजी होने लगती है खोपड़ी](https://static.tnnbt.in/thumb/msid-117450460,width-110,height-62,resizemode-75/117450460.jpg)
Hair Fall Reason: इन ग्रहों की अशुभता से झड़ते हैं बाल, गंजी होने लगती है खोपड़ी
![Ramayan Manka 108 Lyrics रामायण मनका के पाठ से हर मनोकामना होगी पूरी देखें इसके लिरिक्स](https://static.tnnbt.in/thumb/msid-107039119,width-110,height-62,resizemode-75/107039119.jpg)
Ramayan Manka 108 Lyrics: रामायण मनका के पाठ से हर मनोकामना होगी पूरी, देखें इसके लिरिक्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited