स्पोर्ट्स

Kho-Kho World Cup 2025: फाइनल में पहुंची भारतीय महिला और पुरुष टीम, नेपाल से होगी खिताबी भिड़ंत

मेजबान भारत ने पहले खो-खो विश्व कप के पुरुष और महिला दोनों वर्ग में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों ही टीमों की खिताब के लिए फाइनल में नेपाल से भिड़ंत होगी।

Image

भारतीय महिला और पुरुष खो-खो टीम

नई दिल्ली: भारतीय महिला और पुरुष टीम ने शनिवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए खोखो विश्व कप में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 66-16 से जबकि पुरुष टीम ने भी दक्षिण अफ्रीका को 62-42 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के पहले चरण की खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई।

अब दोनों पुरुष और महिला टीमें फाइनल में नेपाल से भिड़ेंगी। नेपाल की महिला टीम ने सेमीफाइनल में यूगांडा को 89-18 से हराया। पुरुष वर्ग में नेपाल ने ईरान को 72-20 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article