Meen Rashifal 2025: मीन वार्षिक राशिफल 2025 से जानिए नया साल आपके लिए कैसा रहेगा
मीन वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Meen Varshik Horoscope Prediction, Pisces Yearly Horoscope 2025 in Hindi: साल 2025 में मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस राशि वालों को स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक मामलों तक में विशेष सावधानी बरतनी होगी। जानिए पूरा साल आपके लिए कैसा रहेगा।
Pisces Yearly Horoscope 2025
मीन वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Meen Varshik Horoscope Prediction, Pisces Yearly Horoscope 2025 in Hindi: मीन राशि सभी 12 राशियों में बारहवीं राशि होती है। इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु माना जाता है। ये लोग धार्मिक व आध्यात्मिक फील्ड के विद्वान होते हैं। कर्क, सिंह, मेष और वृश्चिक राशियां इनकी मित्र राशियां होती हैं। ये लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। ये लोग शिक्षा में बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। यह हर समय मूल्यांकन करते रहते हैं कि क्या करें व क्या न करें। बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के होने के कारण ये प्रायः पूजा पाठ में अपना समय व्यतीत करते हैं। यहां देखें मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2025।
वार्षिक राशिफल 2025 (Yearly Horoscope)
मीन वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 (Pisces Yearly Finance Horoscope 2025)
मीन राशि वालों की आर्थिक दृष्टि से 2025 आपके लिए बहुत बेहतर रहेगा। इस साल हीरे के आभूषण, जमीन, मकान और वाहन खरीदने के शुभ संयोग बनेंगे। धन का खर्च आप गृह निर्माण के कार्य में करेंगे। इस साल कोई बड़ा घर क्रय करने का संयोग बनेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे।
मीन वार्षिक करियर राशिफल 2025 (Pisces Yearly Career Horoscope 2025)
2025 मैनेजमेंट, आईटी, राजनीति, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए काफी शानदार रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। 14 से 22 अक्टूबर तक का समय काफी बेहतर रहेगा। इस साल आप करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विदेश जाने का संयोग बनेगा। बिजनेस ग्रोथ होगी।
मीन वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Pisces Yearly Health Horoscope 2025)
इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी हेल्थ पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। लीवर, नेत्र और सांस संबंधी रोग थोड़ा परेशान कर सकते हैं। 15 जनवरी से मार्च तक का समय सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर है। एक अनचाहा भय बना रहेगा।
मीन वार्षिक लव राशिफल 2025 (Pisces Yearly Love Horoscope 2025)
इस साल मीन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। 16 मार्च के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदलने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन में 13 फरवरी तक थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन इसके बाद सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में विदेश यात्रा हो सकती है। प्रेमी संग कई सुंदर शहरों की यात्राएं होंगी।
मीन राशि का 2025 का शुभ समय (Auspicious time for Pisces in 2025)
मीन राशि वालों के लिए 16 जनवरी से नवंबर तक का समय शानदार है। 18 मार्च से जून और फिर नवम्बर और दिसम्बर का समय आर्थिक मामलों के लिहाज से खास रहेगा। मार्च, जून, सितंबर, नवंबर और दिसम्बर में आपको संतान की तरफ से सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं।
मीन राशि उपाय 2025 (Pisces Rashi Upay 2025)
मीन राशि वाले 2025 को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुरुवार को विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें। पीले वस्त्र तथा हल्दी का दान करें। पत्नी से मीठा बोलें। माता -पिता का आशीर्वाद लें।
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें
भाव 2025: आधुनिकता और परंपरा का महाकुंभ है भाव फेस्टिवल, जाने-माने दिग्गजों से बनेगी इसकी शोभा अलौकिक, जानें कब होगा आयोजन
Aaj Ka Panchang 23 January 2025: जानिए माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त समेत पूरा पंचांग
Last Date Of Kumbh Mela 2025: कुंभ मेला कब खत्म हो रहा है, जानिए आखिरी शाही स्नान कब है
Hair Fall Reason: इन ग्रहों की अशुभता से झड़ते हैं बाल, गंजी होने लगती है खोपड़ी
Ramayan Manka 108 Lyrics: रामायण मनका के पाठ से हर मनोकामना होगी पूरी, देखें इसके लिरिक्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited