अध्यात्म

Singh Rashifal 2025: सिंह वार्षिक राशिफल 2025 से जानिए नया साल आपके लिए कैसा रहेगा

सिंह वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Singh Varshik Horoscope Prediction, Leo Yearly Horoscope 2025 in Hindi: नव वर्ष 2025 में सिंह राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होने जा रही है। ऐसे में जानिए सिंह राशि वालों की करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक लाइफ के लिए कैसा रहने नया साल।

singh rashifal 2025

Leo Yearly Horoscope 2025

सिंह वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Singh Varshik Horoscope Prediction, Leo Yearly Horoscope 2025 in Hindi: सिंह 12 राशियों में पंचम राशि होती है। जिसके स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। इस राशि के जातक टीचिंग, कथावाचन, राजनीति, साहित्य व प्रशासन में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। ये लोग बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। इसके अलावा सफल व्यापारी भी बनते हैं। इस राशि वालों का मुख्य रत्न माणिक्य होता है। चलिए अब जानते हैं सिंह राशि का वर्ष 2025 का विस्तृत राशिफल।

सिंह वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 (Leo Yearly Finance Horoscope 2025)

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस साल बहुत अच्छी रहेगी। वाहन या कोई बड़ा मकान या फिर जमीन की खरीदारी का शुभ योग बन रहा है। इस साल आप कई जगह धन का निवेश भी कर सकते हैं। आपके लिए सुझाव है आर्थिक स्थिति को और भी बेहतर करने के लिए 2025 में प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। इस साल आपको शेयर से लाभ होगा।

सिंह वार्षिक करियर राशिफल 2025 (Leo Yearly Career Horoscope 2025)

इस साल आपको जॉब में उन्नति करेंगे। बड़े प्रोमोशन या जॉब चेंज की भी प्रबल संभावना है। 17 अप्रैल से 16 अगस्त तक के बीच विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

सिंह वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Leo Yearly Health Horoscope 2025)

2025 में आपकी हेल्थ काफी बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी समस्‍या आ सकती है। लेकिन 15 जून के बाद का समय अच्छा रहेगा। बीपी, लीवर और शुगर वाले मरीजों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वर्ष में एक बार शुभ मुहूर्त में तुला दान करें। इससे स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

सिंह वार्षिक लव राशिफल 2025 (Leo Yearly Love Horoscope 2025)

नए साल में सिंह राशि वालों का दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन 14 मार्च से 16 जून के बीच लव पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। 15 जनवरी से 15 मार्च के बीच युवाओं के लिए प्रेम विवाह का अच्छा समय है।

सिंह राशि का 2025 का शुभ समय (Auspicious time for Leo in 2025)

सिंह राशि वालों के लिए 17 फरवरी 2025 के बाद का समय बहुत अच्छा है। इस समय आपके सारे काम बनने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 12 मार्च और 16 नवम्बर के बीच का समय आपको आर्थिक लाभ देगा। जून, नवम्बर व दिसम्बर माह मकान या वाहन खरीदने के लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि उपाय 2025 (Singh Rashi Upay 2025)

नए साल को बेहतर करने के लिए पिता व गुरु का प्रतिदिन आशीर्वाद लें। सूर्योपासना करें। प्रतिदिन कम से कम 108 बार प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। रविवार का व्रत रहें। रविवार को गुड़ व मसूर का दान करें।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article