टीवी मसाला

Bigg Boss 18 Grand Finale Voting Online: पसंदीदा शख्स को जिताने के लिए कस लें कमर, भर-भरकर वोट देकर दिलाएं ट्रॉफी

Bigg Boss 18 voting Online Today: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' का आज फिनाले है। करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना सहित सभी छह कंटेस्टेंट्स आज अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। लेकिन उन्हें कैसे वोट देकर विजेता बनाया जा सकता है, इसका जिक्र हम इस आर्टिकल में करेंगे।

Image

'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के लिए कैसे करें वोट

Bigg Boss 18 voting Online Today: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' के फिनाले का आगाज होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। आज रात फिनाले में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग ट्रॉफी के लिए अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। यूं तो उन्होंने अपनी गेम में दम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन गेम से इतर कंटेस्टेंट्स को विजेता बनाना जनता के हाथ में भी होता है, जो वोट देकर उनकी किस्मत पलट सकते हैं। लेकिन अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को कैसे वोट देना है और विजेता बनाना है, ये आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे।

'बिग बॉस 18' फाइनलिस्ट को कैसे दे सकते हैं वोट

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग को विजेता बनाने के लिए दर्शकों को सबसे पहले जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें वे अपनी निजी जानकारी, ई-मेल एड्रेस, फोन नंबर के साथ रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें 'बिग बॉस 18' सेक्शन में जाना है और 'वोट नाउ' पर क्लिक करना है। दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को चुनकर नीचे लिखे वोट पर क्लिक कर सकते हैं। बता दें कि वोटिंग लाइन आज शाम तक खुली रहेगी।

'बिग बॉस 18' का फिनाले कब होगा शुरू

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का फिनाले आज रात 9 बजे से शुरू होगा। इसे कलर्स टीवी पर तो देखा ही जा सकता है, साथ ही जियो सिनेमा पर भी लाइव देख सकते हैं। हालांकि लाइव देखने के लिए कंटेस्टेंट्स के पास जियो सिनेमा का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article