अध्यात्म

Vrischika Rashifal 2025: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025 से जानिए नया साल आपके लिए कैसा रहेगा

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Vrischika Varshik Horoscope Prediction, Scorpio Yearly Horoscope 2025 in Hindi: साल 2025 में वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके जो काम रूके हुए थे वो बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

Image

Scorpio Yearly Horoscope 2025

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Vrischika Varshik Horoscope Prediction, Scorpio Yearly Horoscope 2025 in Hindi: वृश्चिक राशि 12 राशियों में अष्टम राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। मंगल वृश्चिक राशि वालों को उत्तम स्वास्थ्य व धन प्रदान करता है। वृश्चिक राशि वालों की कर्क, सिंह, धनु तथा मीन राशियां मित्र राशियां मानी जाती हैं। इस राशि के कई लोग सेना तथा पुलिस विभाव में कार्यरत होते हैं। ये लोग दिल और दिमाग से मजबूत होते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। इसके अलावा ये बहुत अच्छे डॉक्टर तथा वकील भी होते हैं। ये कुशल खिलाड़ी होते हैं। अब जानिए वृश्चिक राशि का 2025 का वार्षिक राशिफल।

वृश्चिक वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 (Scorpio Yearly Finance Horoscope 2025)

वर्ष 2025 वृश्चिक राशि वालों को बहुत समृद्धि देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। इस साल आप आभूषण, जमीन, मकान या वाहन खरीद सकते हैं। 15 फरवरी तक धन का व्यय मेडिकल कार्य में कर सकते हैं।

वृश्चिक वार्षिक करियर राशिफल 2025 (Scorpio Yearly Career Horoscope 2025)

ये साल वृश्चिक राशि के बैंकिंग, राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए काफी लाभकारी होगा। 2 अप्रैल के बाद का समय करियर के लिए काफी शुभ है। सितम्बर से दिसम्बर तक के बीच में आप जॉब बदलेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा। आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए भी ये साल काफी बढ़िया है।

वृश्चिक वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Scorpio Yearly Health Horoscope 2025)

नया साल वृश्चिक राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए काफी शानदार रहेगा। लेकिन मई से जून तक का समय में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। मार्च व जून में लीवर के प्रति सावधान रहें। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य को लेकर इस साल कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी।

वृश्चिक वार्षिक लव राशिफल 2025 (Scorpio Yearly Love Horoscope 2025)

वृश्चिक राशि वालों को लव लाइफ में इस साल थोड़ी दिक्कत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में 25 जनवरी तक थोड़ा तनाव रहेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा।

वृश्चिक राशि शुभ समय 2025 (Auspicious time for Scorpio in 2025)

आर्थिक और स्वास्थ्य दृष्टि से पूरा वर्ष 2025 अच्छा रहेगा। 16 फरवरी से मई फिर सितंबर से 25 दिसम्बर तक का समय काफी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि उपाय 2025 (Scorpio Rashi Upay 2025)

पूरे साल श्री कृष्ण भगवान की उपासना करें। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें। हर मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ कीजिये। रोगी जन हनुमान बाहुक का पाठ करें।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article