अध्यात्म

Vastu Tips For New Year 2025: नए साल के पहले दिन घर ले आएं ये खास चीजें, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Vastu Tips For New Year 2025: साल 2025 आने वाला है। नया हर साल हर कोई नई चीजों के साथ मनाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार नये साल के पहले दिन किन चीजों को घर में लाना चाहिए।

Image

Vastu Tips For New Year 2025

Vastu Tips For New Year 2025: नया साल सबसे जीवन में नई खुशियां और उमंगें लेकर आता है। नये साल को बेहतर और सुखमय बनाना के लिए लोग बहुत सारे खास उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र में नये साल के लिए बहुत सारे खास नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में नये साल पर कुछ खास चीजों को लाने से घर में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही अगर हम नववर्ष पर अपने घर में इन चीजों को लाते हैं तो आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानें कि वास्तु के अनुसार नये साल पर घर में किन चीजों को लाना चाहिए।

Vastu Tips For New Year 2025 (नये साल पर घर में लाएं ये सामान)

क्रासुला प्लांट

नववर्ष के दिन आप अपने घर में क्रासुला प्लांट ला सकते हैं। शास्त्रों में इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे आप नये साल पर ला सकते हैं और मुख्य द्वार पर ला सकते हैं। इससे अपने घर में लाने से आपके घर में बरकत आएगी। इस चमत्कारी पौधे को लाने से धन में वृद्धि आएगी।

गणेश जी की प्रतिमा

नये साल के पहले दिन आप अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा ला सकते हैं। भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है। घर में इनकी मूर्ति लाने से आपके सारे बिगड़े काम बनेंगे और इसके साथ आपकी तिजोरी भरेगी।

घोड़े की नाल

नये साल के दिन आप अपने घर में घोड़े की नाल ला सकते हैं। इसे अपने घर में लाकर आप इसे मुख्य द्वार पर लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और लक्ष्मी का आगमन होता है।

महालक्ष्मी यंत्र

महालक्ष्मी यंत्र को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार नववर्ष के दिन आप अपने घर में महालक्ष्मी यंत्र जरूर ला सकते हैं। इस यंत्र को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आपके घर पर बनी रहेगी।

मोर पंख

हिंदू धर्म में मोर पंख रखना बहुत ही शुभ होता है। घर में नये साल के दिन मोरपंख ला सकते हैं। मोर पंख लाने के बाद आप नये साल के दिन इसे अपने घर के मंदिर में ला सकते हैं। मोरपंख घर में रखने से घर में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही पैसों से संबंधी परेशानी भी दूर होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article