Rahul Meets BPSC Protestors in Patna: बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बीपीएससी के आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात की, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पटना में BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) के उम्मीदवारों से मिले और उनके आंदोलन के बारे में जानकारी ली।
उम्मीदवारों में वे प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं, जिन पर पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज किया गया था, एक व्यक्ति को प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा उनकी पिटाई के वीडियो दिखाते हुए देखा जा सकता है।
इन छात्रों ने राहुल के सामने अपनी बातों को रखा को राहुल गांधी ने ने छात्रों से कहा कि वो उनके साथ हैं, उन्होंने कहा कि आप जहां भी कहेंगे, आपके साथ राहुल गांधी खड़ा मिलेगा।
राहुल गांधी सदाकत आश्रम में पहुंचे वहां पर पार्टी नेताओं से मुलाकात की उसके बाद स्टाफ क्वार्टर का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी सीधे गर्दनीबाग बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात करने पहुंचे थे।
अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है
गौर हो कि राजधानी पटना में पिछले करीब एक महीने से बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है छात्रों की इस मांग को कई राजनीतिक दलों को उनका समर्थन मिला है अब राहुल गांधी भी यहां पहुंचे हैं।
