क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2023 Prize Money: विश्व कप 2023 की इनामी राशि का ऐलान, जानिए किसे कितना मिलेगा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 22, 2023, 06:21 PM IST

ICC Cricket World Cup 2023 Prize Money: भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 की प्राइज मनी (इनामी राशि) का ऐलान कर दिया गया है। जीतने वाली टीम मालामाल होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस बार टीमों को कितनी-कितनी रकम मिलेगी।

Image

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 प्राइज मनी घोषित

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023
  • वनडे विश्व कप की प्राइज मनी का हुआ ऐलान
  • सभी टीमों को मिलेगा कुछ ना कुछ

What is Cricket World Cup 2023 Prize Money: आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 आगामी 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होने जा रहा है। साल 2011 के भारत अब जाकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विजेता, रनर-अप व अन्य टीमों को कितनी-कितनी रकम मिलेगी, आइए जानते हैं, क्योंकि विश्व कप 2023 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया गया है।

वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने प्राइज मनी घोषित कर दी है। इस बार विश्व कप में तकरीबन 80 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। इसमें विजेता टीम, रनर अप, सेमीफाइनल हारने वाली टीमें, ग्रुप-स्टेज खेलकर बाहर होने वाली टीमें और ग्रुप स्टेज के मैच विजेता टीमों की इनामी राशि होगी।

ये है इस बार की प्राइज मनी

- विजेता टीमः 33 करोड़ 18 लाख रुपये

- रनर-अप टीमः 16 करोड़ 59 लाख रुपये

- सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें: दोनों को 6.63 करोड़

- ग्रुप स्टेज में आने वाली टीमेंः 82 लाख 94 हजार रुपये

- ग्रुप स्टेज में हर मैच की विजेता टीमः 33 लाख 17 हजार रुपये

वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में हो रहा है। मुकाबले 10 वेन्यू में खेले जाने हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत पिछले विश्व कप की दो फाइनलिस्ट टीमों से होगा जब 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article