क्रिकेट

EXPLAINED: बारिश के चलते रद्द हुआ गाबा टेस्ट तो क्या WTC फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया ? जानें समीकरण

Team India WTC Qualification Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले साल होने वाले फाइनल की रेस के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि इसमें बारिश ने खलल डाल दिया है ऐसे में मैच रद्द होने पर क्या होगा आइए जानते हैं।

Image

क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल (फोटो- AP)

Team India WTC Qualification Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन अभी तक केवल 12.2 ओवर का ही खेल हुआ है और बारिश के चलते दूसरी बार मैच को लंबे समय के लिए रोकना पड़ा है। बारिश के चलते पहला सेशन का खेल समाप्त हो गया और दूसरा सेशन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर ये मैच रद्द हो जाता है तो भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चांस पर कितना असर पड़ने वाला है।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद जरूरी है और क्योंकि इसी पर उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह टिकी है। ऐसे में टीम नहीं चाहेगी कि कोई भी मैच रद्द हो या वे हार जाएं। एडिलेड में मिली हार ही भार त को चूभ रही है और वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में गाबा टेस्ट में बारिश का खलल टीम की परेशानी बड़ा सकता है। वेदर रिपोर्ट की माने तो पांचों दिन इसका प्रभाव रहेगा हालांकि तेज बारिश के आसार पहले दो दिन ही बताए गए हैं ऐसे में अगर ये मैच रद्द हो जाता है या फिर कम ओवर होने के चलते ड्रॉ हो जाता है तो भारतीय टीम कैसे क्वालिफाई करेगी आइए जानते हैं।

अगर बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो क्या बाहर हो जाएगी भारतीय टीम?

अगर गाबा में खेला जा रहा मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है या फिर ड्रॉ भी रहता है तो भारत के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी लेकिन वे बाहर नहीं होंगे। भारत को सीधे क्वालिफाई करने के लिए दो मैच जीतना और एक ड्रॉ कराना जरूरी है। ऐसे में अगर गाबा ड्रॉ या रद्द होता है तो भारत को बचे हुए दो मैच कैसे भी करके जीतने होंगे और उन पर दबाव बढ़ जाएगा।

अगर गाबा में मिली हार तो कैसे क्वालिफाई करेगी भारतीय टीम?

अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट हार जाता है तो भी उसके पास क्वालीफ़ाई करने का एक बाहरी मौका होगा। अगर भारत तीसरा टेस्ट हारने के बाद सीरीज़ के बचे हुए दो मैच जीत जाता है, तो वह सीरीज़ 3-2 से जीत जाएगा। उस स्थिति में, उन्हें जनवरी के अंत में-फ़रवरी की शुरुआत में द्वीप राष्ट्र में सीरीज़ के दो टेस्ट मैचों में से कम से कम एक में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।

अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच को हारने के बाद बचे हुए दो टेस्ट में से एक जीतता है और दूसरा ड्रॉ करता है, तो सीरीज़ 2-2 से बराबर हो जाएगी। फिर उन्हें उम्मीद होगी कि श्रीलंका दो टेस्ट में से एक में ऑस्ट्रेलिया को हरा दे और पाकिस्तान इस महीने के अंत में दोनों टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ़्रीका को हरा दे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article