क्रिकेट

ZIM vs AFG 3rd T20 Pitch Report: जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

ZIM vs AFG 2nd T20 Pitch Report In Hindi: आज (14 December 2024): अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जाने वाला है। इस सीरीज में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे दोनों ने ही अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों के बीच आखिरी मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के हरारे स्थित स्टेडियम में किया जाएगा। आइए जानते हैं पिच कैसी हो सकती है।

Image

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच मैच
  • हरारे में खेला जाएगा मुकाबला
  • जानें कैसी रह सकती है पिच

ZIM vs AFG 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज शनिवार (14 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला हरारे (Harare) में खेला जाएगा। आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान की टीम 10वें स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम 12वें नंबर पर है। दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। तीसरे टी20 मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 5:00 बजे से होगी। इस सीरीज में जिम्बाब्वे टी20 टीम की अगुवाई करेंगे उनके दिग्गज ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza)। वहीं, अफगानिस्तान टी20 टीम की कमान उनके जादुई स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में होगी।

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच आज से शुरू होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले आपको बताते हैं कि जब ये दोनों टीमें इस फॉर्मेट में आमने-सामने आई हैं तो इतिहास के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। दिलचस्प बात ये है कि आज तक इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इसमें से जिम्बाब्वे ने 2 और अफगानिस्तान ने एक मैच जीता है। जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में जिन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, उनमें मेजबान जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के अलावा ब्रायन बेनेट (Brian Bennett), रिचर्ड एनगरावा (Richard Ngarava), ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) और नई एंट्री न्यूमैन न्यामहुरी (Newman Nyamhuri) के नाम शामिल हैं। वहीं, अफगानिस्तानी फैंस की उम्मीदें राशिद खान के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz), नूर अहमद (Noor Ahmad) और अजमातुल्लाह ओमरजई (Azmatullah Omarzai) से रहेंगी।

जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (ZIM vs AFG 1st T20 Pitch Report)

मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान अफगानिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच आज होने वाला तीसरा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाना है। यहां की पिच पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब रन बने हैं और इस बार भी ऐसी ही पिच तैयार है। यहां सर्वाधिक टी20 स्कोर इसी साल जुलाई में मेजबान टीम के खिलाफ भारत ने बनाए थे। उस मैच में टीम इंडिया ने 2 विकेट पर रिकॉर्ड 234 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। हरारे में पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 158 रन है जो बताता है कि यहां पर बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने के कितने अवसर मिलेंगे। बॉलर्स में शुरुआत में तेज गेंदबाज कुछ विकेट जरूर निकाल सकते हैं लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिनर्स यहां पर अपनी फिरकी का कमाल दिखाते नजर आएंगे।

तारीखटीमेंस्कोरकार्डनतीजे
6 जुलाई 2024जिम्बाब्वे-भारतजिम्बाब्वे- 115/9, भारत- 102 ऑलआउटजिम्बाब्वे 13 रन से जीता
7 जुलाई 2024जिम्बाब्वे-भारतभारत- 234/2, जिम्बाब्वे- 134 ऑलआउटभारत 100 रन से जीता
10 जुलाई 2024जिम्बाब्वे-भारतभारत- 182/4, जिम्बाब्वे- 159/6भारत 23 रन से जीता
14 जुलाई 2024जिम्बाब्वे-भारतजिम्बाब्वे- 152/7, भारत- 156/0भारत 10 विकेट से जीता
1 जुलाई 2024जिम्बाब्वे-अफगानिस्तानअफगानिस्तान- 144/6, जिम्बाब्वे- 145/ 6जिम्बाब्वे 4 विकेट से जीता

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की टी20 टीमें (Zimbabwe And Afghanistan T20 Squads)

जिम्बाब्वे टी20 टीमः सिकंदर रजा (कप्तान), ताकुदज्वनाशे कैटानो, वेस्ली मधेवेरे, फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगरावा, न्यूमैन न्यामहूरी, टिनोटेंडा मापोसा और तदिवानाशे मारुमनी।

अफगानिस्तान टी20 टीमः राशिद खान (कप्तान), हजरातुल्लाह जजई, फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इशाक, सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, ज़ुबैद अकबरी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, अजमातुल्लाह उमरज़ई, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article