राशिफल

मीन राशिफल, 19 नवंबर 2022: सूझबूझ से जिंदगी में बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जानें क्या कहता है मीन राशिफल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 19, 2022, 09:28 AM IST

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 19 नवंबर 2022: लोगों की नाराजगियों से बचना होगा और सूझबूझ से काम लेना होगा। जिंदगी की रूकावटों से घबराएं नहीं।

Image

मीन राशिफल, 19 नवंबर 2022: सूझबूझ से जिंदगी में बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जानें क्या कहता है मीन राशिफल

meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 19 नवंबर 2022: रिश्तों को बढ़ावा देने का अच्छा मौका है, कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता भी आपके जेहन पे हावी है पर यह आपकी अच्छाई है कि आप हर तरह के हालात को सूझबूझ से संभालने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या करें –लोगों की नाराजगियों से बचना होगा और अगर कोई नाराजगियां रही हैं तो उन्हें भी संभालने की कोशिश करनी होगी. अगर आप किसी भी बात की तह तक जाएंगे तो उससे जुड़े कई तरह के कारण भी आप समझते चले जाएंगे, जिसके चलते हालात को संभालना आसान होता चला जाए.

क्या न करें –जिंदगी की रूकावटों से आप कहीं घबरा ना जाएं इसलिए ऐसा ना सोचें कि आपको हर दिन मेहनत करनी पड़ रही है, वो मेहनत तो हर इंसान को करनी पड़ती है इसलिए ऐसा ना सोचते चले जाएं कि जिंदगी में कुछ भी आसान है. मेहनत के इस चक्की में हर इंसान को पीसना ही पड़ता है, तभी जा के कोई भी इंसान सफलता की सीढ़ी चढ़ पाता है. / अच्छे भले रिश्तों को किसी कमी की नजर से ना देखें इसलिए उस आशीर्वाद को समझें जो आपके लिए भरपूर बना हुआ है. अगर थोड़ी बहुत कमी है तो उसे भी अपनी कोशिशों से संभाल लें ताकि आपकी ओर से कोई कमी ना रहे.

रूकावटें और चुनौतियां - रोजमर्रा की रूकावटों को समझ लेना और संभाल लेना बहुत जरूरी है पर उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने ऊपर भरोसा बनाए रखें और आप देखेंगे कि एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए सब कुछ आपके लिए संभलता चला जाएगा.

काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति इसलिए अच्छी है क्योंकि आपका समर्पण नजर आ रहा है. आपने अपनी सूझबूझ से जिंदगी में बड़ी सफलता प्राप्त करने की कोशिश की है और आप इस प्रयास में कामयाब भी हुए हैं, अब इसी अच्छाई को भविष्य में बनाए रखने के लिए भी आपको अपनी सूझबूझ बनाए रखनी है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article