राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 19 नवंबर 2022: लापरवाही करने से बचें, तभी बढ़ पाएंगे जिंदगी में आगे

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 19, 2022, 09:29 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 19 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: अपनी समृद्धि को बढ़ाने के लिए अपने खर्चो को लगाम देनी होगी। साथ ही ऐसे फैसलों से बचना होगा जिसमें आप लापरवाही कर देते हैं। एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए आपको अपनों से जुड़े रहने का प्रयास करना चाहिए।

Image

Singh Rashifal 19 November 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 19 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) –अपनी समृद्धि को बढ़ाना है तो अपने खर्चो को लगाम देनी होगी और ऐसे फैसले करते चले जाने से बचना होगा जिसमें आपकी लापरवाही नजर आ रही है, भावुकता से लिए गए फैसले कई बार गलत ही हो जाते हैं.

क्या करें –जिंदगी का सुख चाह रहे हैं तो रिश्तों के माध्यम से ही बन पाएगा और उसके लिए आपको रिश्तों को बेहतर तरीके से समझना भी होगा और संभालना भी होगा, एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए आपको घर-परिवार में अपनों से जुड़े रहने का प्रयास तो करना ही पड़ेगा.

क्या न करें –रिश्तों की अच्छाई बनाने के प्रयास में आप उन रूकावटों को नजरंदाज ना करें जो पीठ पीछे बनी हुई हैं, आपकी कोशिशों में कोई कमी नहीं है पर रिश्ते अपनी ही समस्याएं दर्शा रहे हैं जिसके चलते कोई भी छोटी बात बिगड़ सकती है इसलिए कोई ऐसी तकरार की स्थिति ना बनाते चले जाएं जो आपको भविष्य में परेशान कर दे.

काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को इस रूप से देखना होगा जिसमें आपकी मेहनत भी लगी रहे और आपका भरोसा भी बना रहे, अगर यह दो चीजें आपने सुनिश्चित कर लीं तो तकदीर की भूमिका अपने आप आपके लिए बनती चली जाएगी और मन में बिठाया हुआ असमंजस खुद-ब-खुद दूर होता चला जाएगा.

रूकावटें और चुनौतियां - बहुत सारी रूकावटें हैं जिसमें रिश्तों से जुड़ी परेशानियां भी शामिल हैं पर सबसे बड़ी रुकावट यह है कि आप अपने भटकते हुए मन को संभाल नहीं पा रहें, जिस लिए हर चीज बड़ी समस्या लगती चली जा रही है. आपकी कही हुई कोई भी छोटी बात विचारों के मतभेद बढ़ा सकती है इसलिए आपको और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article