राशिफल

आज का मेष राशिफल, 19 नवंबर 2022: खर्चे को करें कंट्रोल, वरना आर्थिक स्थिति पड़ सकती है कमजोर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 19, 2022, 09:30 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: खर्चे बढ़े हुए हैं। इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। इसलिए भी आपको अपनी बचत को बनाए रखना होगा ताकि आपका पैसा कहीं फंसता ना चला जाए। साथ ही घर-परिवार में आपके अपने आपके विचारों के खिलाफ हो सकते हैं।

Image

Mesh Rashifal Today

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मन को उचाट करेंगे तो कई सारी मुसीबतें बढ़नी शुरू हो जाएंगी और फिर एक-एक करके उनसे जूझते चले जाना मुश्किल ही होता चला जाएगा इसलिए पहले से ही अपने मन को शांत कर लेने की जरूरत पड़ेगी ताकि हालात हर तरह से आपके लिए संभले रहें.

क्या करें –किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को व्यर्थ में बिगाड़ते ना चले जाएं इसलिए थोड़ा सा संयम रख लें. कभी-कभी ऐसे लगता है जैसे सबकुछ बिखर गया है पर फिर भी किसी भी ऐसी चीज को संभाल लेने की गुंजाईश होती है.

क्या न करें –अगर घर-परिवार में आपके अपने आपके विचारों के खिलाफ हैं तो किसी भी बहस को तकरार में ना परिवर्तित होने दें इसलिए बेहतर यही होगा कि आप थोड़ा सा रूक जाएं क्योंकि यह समय कुछ ऐसा है जिसमें बातचीत करके भी कोई समाधान निकलने वाला नहीं है, इसलिए जल्दबाजी करते चले जाना भी ठीक नहीं है.

रिश्ते-नाते - रिश्तों से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं और उसके लिए आपको अपनी ओर से हालात को बचाए रखने के प्रयास करने होंगे. मुश्किल यह है कि आप खुद से भी परेशान हैं क्योंकि बात बिगड़ती चली जा रही है इसलिए रिश्तों को हर कीमत पर संभाले रखना बहुत जरूरी है.

खर्चे और नुकसान - खर्चे बढ़े हुए हैं और बार-बार उभरते चले जा रहे हैं और इस चीज का सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है, इसलिए भी आपको अपनी बचत को बनाए रखना होगा ताकि आपका पैसा कहीं फंसता ना चला जाए. आमदनी ठीक है क्योंकि कामकाज से जुड़े हालात संभले हुए हैं पर बढ़ते हुए खर्चो की वजह से आपकी समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है और इसी चीज को संभाले रखने की भी जरूरत है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article