बॉक्स ऑफिस

OM: Operation Mole BO Collection: दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई में आई गिरावट, खाते में आए इतने करोड़

OM: Operation Mole Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'ओम: ऑपरेशन मोल' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। लेकिन दूसरे दिन ही मूवी की कमाई में गिरावट दर्ज हुई।

Image

OM Box Office Collection: धनुष की फिल्म ने की धाकड़ कमाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

OM: Operation Mole Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम: ऑपरेशन मोल' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। धनुष की 'ओम: ऑपरेशन मोल' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मूवी में कलाकारों की एक्टिंग तो कमाल है ही, साथ ही धनुष और ममूटी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों से मिल रहे प्यार का असर 'ओम' की कमाई पर भी अच्छा खासा दिख रहा है। हालांकि 'ओम: ऑपरेशन मोल' की कमाई में दूसरे दिन हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन फिल्म ने दूसरे दिन भी डबल डिजिट में अच्छी खासी कमाई की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'ओम: ऑपरेशन मोल' के कलेक्शन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana के खिलाफ VHP ने खोला मोर्चा, रणबीर कपूर की फिल्म को बैन करने की हुई मांग

धनुष (Dhanush) और ममूटी स्टारर 'ओम: ऑपरेशन मोल' ने दूसरे दिन भारत में 15.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को 6,488 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में मूवी ने तमिल भाषा में 11.40 करोड़ रुपये, तेलुगू में 3.50 करोड़ रुपये और हिंदी भाषा में 50 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन जहां 33.50 करोड़ रुपये हुआ तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 38.90 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इसके अलावा मूवी ने दूसरे दिन विदेशों में भी झंडे गाड़ दिये। फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की। जिससे वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 60.90 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: OM X Review: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ

बता दें कि 'ओम: ऑपरेशन मोल' की कमाई में पहले दिन के मुकाबले 14.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे दिन सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्युपेंसी 42.3 प्रतिशत दर्ज की गई थी। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'ओम: ऑपरेशन मोल' कितनी दूर तक अपनी राह तय कर पाती है। मूवी के रिव्यू की बात करें तो फिल्म में कलाकारों ने एक्टिंग में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन दर्शकों का मानना है कि इसकी कहानी और रोमांचक हो सकती थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article