Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 19 नवंबर 2022: मन परेशान रहेगा तो अच्छे भले हालात भी कमजोर पड़ने शुरू हो जाएंगे इसलिए थोड़ा सा शांत रहने की जरूरत पड़ेगी. चाह कर भी हम कभी-कभी अपनी गलतियों को नहीं संभाल पातें और हमें जिंदगी की बहुत सारी चीजों को कबूल करना पड़ता है, पर अपने भटकते हुए मन को संभालते चले जाना बहुत जरूरी है.
क्या करें –लोगों का सहयोग मिल रहा है, उसका पूरा फायदा उठा लें और इसी वजह से घर-परिवार के रिश्तों से जुड़े रहने का समय है ताकि जिंदगी का एक क्षेत्र आपके लिए संभला रहे.
क्या न करें –रोजमर्रा की रूकावटों को ले के परेशान ना होते चले जाएं क्योंकि उन रूकावटों की वजह से तकरार भी हो सकता है और कामकाज से जुड़े दबाव भी बढ़ सकते हैं इसलिए कुछ भी ऐसा ना करें जो आपके काम और कारोबार के प्रति आपके मन में संशय पैदा करता चला जाए.
काम और कारोबार - काम और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए आपको लोगों का सहयोग मिल रहा है, जितना घर-परिवार में सुख बना रहेगा, उतना ही आप काम के प्रति तवज्जोह दे पाएंगे और उतनी ही बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे. एक-एक कदम ही सही है, आगे बढ़ता हुआ हर कदम आपको सही दिशा में ले जा रहा है.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक है और उसे बढ़ाने का भी मौका मिला हुआ है, थोड़ा सा अपने रोजमर्रा के खर्चो को काबू में रखेंगे तो हर चीज आपके लिए संभली ही रहेगी.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
