एजुकेशन

UPTET 2026 Notification Out: यूपीटेट 2026 की शॉर्ट नोटिस जारी, 5 दिन बाद शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, यहां देखें डिटेल्स

UPTET 2026 Notification Out: उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन सेवा आयोग द्वारा यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार को बता दें कि 5 दिन बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Image

UPTET 2026 Notification Out (Photo - AI/Newsroom Verified)

UPTET 2026 Notification Out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों बीएड (BEd) और डीएलएड (DElEd) अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यह खबर यूपी टीईटी परीक्षा से संबंधित है। जी हां, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने UPTET 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित की जाएगी। जारी इस शॉर्ट नोटिस में आयोग ने आवेदन शुरू होने की तिथि के साथ विस्तृत नोटिफिकेशन की डेट भी साझा की है। इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार 5 दिन बाद शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस परीक्षा का हिस्सा बन सकते हैं।

UP TET 2026

UP TET 2026

UPTET 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

विस्तृत नोटिफिकेशन पब्लिश डेट24 नवंबर 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि24 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि23 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि27 दिसंबर 2026
परीक्षा की संभावित तिथियां26 व 27 फरवरी 2027

OTR और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य बातें

UPTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था लागू की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को OTR पूरा करने के बाद ही आवेदन करना होगा। यूपी टीईटी परीक्षा 2026 में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही upessc.up.gov.in से ओटीआर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा कर लें। ताकि आवेदन शुरू होने पर वह तुरंत अप्लाई कर सकें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -BPSC 71st CCE 2026 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी

आवेदन से पहले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी टिप्स

24 नवंबर को आवेदन विंडो खुलने से पहले अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी विवरण व्यवस्थित रखें, ताकि पंजीकरण के समय किसी तरह की तकनीकी या त्रुटि से बचा जा सके। यदि फॉर्म भरते समय कोई अनपेक्षित गलती हो जाए, तो 27 दिसंबर 2026 तक मिलने वाली संशोधन सुविधा का उपयोग समय रहते कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद सुधार का मौका मिलना कठिन होता है। नियमित अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article