राशिफल

आज का धनु राशिफल, 19 नवंबर 2022: जोखिम उठाने से हो सकता है नुकसान, कभी भी हो सकता है खर्चा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 19, 2022, 09:25 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 19 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: किसी भी तरह का जोखिम उठाना इस समय आपका नुकसान कर सकता है। लोगों से किसी भी तरह की दूरियां ना बनाएं। जानिए धनु राशि का अपना राशिफल।

Image

Dhanu Horoscope

Aaj Ka Dhanu Rashifal 19 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: मानसिक द्वंद्ध हो सकता है और मन में बिठाई हुई परेशानियां भी हो सकती हैं पर यह समय ही ऐसा है जिसने आपको झंझोड़ कर रख दिया है, फिर भी आपका अपनों के प्रति समर्पण नजर आ रहा है।

क्या करें –तकदीर को आजमाने से बचना होगा और किसी भी तरह का जोखिम उठाना इस समय आपका नुकसान कर सकता है, इस बात को भी याद रखना होगा। लोगों की नाराजगियां अपनी जगह हैं पर उन्हें ज्यादा समझने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी।

क्या न करें –लोगों से किसी भी तरह की दूरियां ना बनाएं और यही वजह है कि कामकाज को ले के भी किसी भी तरह के परिवर्तन का ना सोचें। कई बार परिवर्तन फायदेमंद हो सकता है पर इस समय कोई भी परिवर्तन आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए ऐसा कोई रास्ता अपनाने की कोशिश बिल्कुल ना करें।

धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक होने के बावजूद आपके ऊपर पैसे से जुड़े बहुत सारे दबाव हैं, खर्चा भी हो सकता है और नुकसान भी हो सकता है इसलिए आपको पहले से सतर्क रहने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी।

रिश्ते-नाते - रिश्तों का सुख बनाए रखना बहुत बड़ी बात है और आपकी बहुत सारी चुनौतियों को संभालने के लिए वो सुख ही काम आएगा इसलिए अपनों के प्रति अपनी अच्छाई बनाए रखें और आप देखेंगे कि सबकुछ आपके अनुकूल बनता चला जाएगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article