देश

Bengal News: बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में कोलकाता शिफ्ट

पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक और संदेशखाली आंदोलन से चर्चा में आईं रेखा पात्रा की तबीयत गंभीर हो गई है। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बेहोशी की हालत में कोलकाता के अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

Image

BJP MLA Rekha Patra Health: रेखा पात्रा की हालत गंभीर, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती। PTI

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल की संदेशखाली से बीजेपी के चर्चित चेहरे और हिंगलगंज की विधायक रेखा पात्रा की तबीयत खराब हो गई। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पहले बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने और स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बेहोशी की हालत में कोलकाता के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा पात्रा की तबीयत देर रात अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें तत्काल बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में गिरावट आने लगी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

रेखा पात्रा को कोलकाता के अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। हालांकि, अभी तक उनकी बीमारी की वजह और स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article