राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 19 नवंबर 2022: जिंदगी को मिलेगी नई दिशा, जानें कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 19, 2022, 09:29 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 19 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: थोड़ी सी कोशिश से आपकी मेहनत और आपके प्रदर्शन में भी इजाफा होता चला जाएगा। ऐसे में आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा और जिंदगी को नई दिशा भी मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति को संभाले रखने की जरूरत है।

Image

Vrishabh Rashifal 19 November 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 19 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) –थोड़ी सी कोशिश से आपकी मेहनत उभरकर आएगी और आपके प्रदर्शन में भी इजाफा होता चला जाएगा, अच्छी बात यह भी है कि आपको इस प्रयास में बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा और आप सफलता के रास्ते पे चलते हुए अपनी जिंदगी को नई दिशा भी दे पाएंगे.

क्या करें –निजी जीवन के रिश्तों को हर सूरत में बनाए रखें, अगर खुशियां बनी रहेंगी तो सबकुछ अपने आप संभलता भी चला जाएगा इसलिए ऐसे हालात बनाते चले जाएं कि आप भी लोगों पर भरोसा करें और लोग भी उतना ही आपको समझने की कोशिश करें. एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता चला जाए तो जिंदगी का संतुलन बना रहता है.

क्या न करें –किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में बहुत कुछ संभला हुआ है और उस अच्छाई को किसी भी तरह की बहस में पड़ के कम ना करते चले जाएं. किसी भी बहस में खुद को सही साबित करना अच्छी बात होती है पर ऐसा करते हुए अगर अपनों से ही दूरियां पैदा होती चली जाएं तो वो ठीक नहीं हैं.

रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभालना है तो लोगों को हर तरह का सहयोग देना होगा और अपनी कोशिशें इस रूप से बनाए रखनी होगी कि लोग आपको बेहतर तरीके से समझ पाएं. कोई भी दो व्यक्तियों के एक जैसे विचार नहीं हो सकते इसलिए मतभेद भी होगा पर उसे संभालते चले जाना ही इस समय आपकी प्राथमिकता होगी.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति को इस रूप से संभाले रखें कि आपकी आमदनी बनी रहे और आपके कामकाज की स्थिति संभली रहे. स्थिरता बनी रहेगी तो हर तरह के दबाव आप झेल पाएंगे और यह तो वैसे ही समय ऐसा है जिसमें लगातार लाभ का योग बना हुआ है जिसके चलते आप अपनों की हर तरह की खुशियों को पूरा भी कर पाएं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article