राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 19 नवंबर 2022: कारोबारी क्षेत्र में मिलेगा नया अवसर, जानें कहां आएंगी रुकावटें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 19, 2022, 09:29 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 19 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार के क्षेत्र को बढ़ाने का अच्छा मौका है। ऐसे किसी भी मौके को हाथ से ना जाने दें। उन चुनौतियों से ना घबराएं जो हर दिन सामने आती हैं। क्योंकि कामकाज से जुड़ा प्रयास बिना मेहनत के नहीं हो सकता। इसलिए सिर्फ रूकावटों को देखने के बजाए उन उपलब्धियों का भी सोचें जो आपकी मेहनत से बन सकती हैं।

Image

Kanya Rashifal 19 November 2022

Aaj Ka Kanya Rashifal 19 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) –मेहनत के रास्ते पे चलते हुए आपका भरोसा बढ़ा हुआ है और अपनी आमदनी को बेहतर करते हुए आपने रिश्तों को संभालने का भी प्रयास किया है. यह सारी बातें इसलिए अच्छी है क्योंकि आपने अपने लिए सही दिशा निर्धारित कर ली है, जिसमें आपको चलते चले जाना है.

क्या करें –लोगों की नाराजगियों की वजह से नुकसान हो सकता है और नुकसान की वजह से लोगों की नाराजगियां बनी रह सकती हैं इसलिए आपको हर पहलू पर एक नजर रखनी होगी. मेहनत अपनी जगह है पर अगर नुकसान बना रहे तो कहीं न कहीं उसका एक कारण यह भी होगा कि आप अपनी ओर से लापरवाह रहे हैं.

क्या न करें –काम और कारोबार के क्षेत्र को बढ़ाने का अच्छा मौका मिला हुआ है इसलिए ऐसे किसी भी मौके को हाथ से ना जाने दें, उन चुनौतियों से ना घबरा जाएं जो हर दिन बनी हुई हैं क्योंकि कामकाज से जुड़ा प्रयास बिना मेहनत के हो ही नहीं सकता इसलिए सिर्फ रूकावटों को ना देखते चले जाएं बल्कि उन उपलब्धियों का भी सोचें जो आपकी मेहनत से बन सकती हैं.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति आपको समृद्धि की ओर ले जा रही है और उसमें एक बहुत बड़ा योगदान इस बात का है कि कामकाज से आपका लाभ लगातार बना हुआ है, जिसकी वजह से आप अपनी समृद्धि को बढ़ाने में कामयाब होते चले जा रहे हैं.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने का मौका है. अगर आप किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को शादी में परिवर्तित करना चाह रहे हैं, तो यह भी बहुत हद तक संभव है और इस प्रयास को बनाए रखने से बहुत जल्द ऐसे हालात बनते चले जाएंगे जिसके चलते रिश्तों का सुख आपके लिए हर रूप से बना रहे.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article