राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 19 नवंबर 2022: मंजिल पाने के लिए आज का समय बेहद शुभ, न बढ़ा लें खर्चें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 19, 2022, 09:24 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​19 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: अपनी प्रेरणा जगेगी तो आप कोशिश करेंगे और कोशिश कामयाब जरूर होगी क्योंकि यह समय आपके लिए हर तरह के रास्ते खोल सकता है। पर उसके लिए मेहनत करनी होगी। साथ ही अपने खर्चो को बचा कर चलें।

Image

Kark Rashifal 19 November 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 19 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – अपनी प्रेरणा जगेगी तो आप कोशिश करेंगे और कोशिश कामयाब जरूर होगी क्योंकि यह समय आपके लिए अच्छा बना हुआ है जो आपके लिए हर तरह के रास्ते खोल सकता है पर वो रास्ता मेहनत से जुड़ा हुआ है और मेहनत से ही आपका भविष्य बनेगा.

क्या करें –अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखना और बढ़ाते चले जाना इस समय संभव है क्योंकि आप बहुत सूझबूझ के साथ अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं. रोजमर्रा के खर्चो को काबू में लाया जा सकता है जिसके चलते बहुत सारी चीजें वैसे ही संभली रहें.

क्या न करें –पहली बात तो अपनी कोशिशों को कम ना करें और दूसरी बात अपने खर्चो को इतना ना बढ़ा लें कि उसका बुरा असर पड़ना शुरू हो जाए. आपकी आर्थिक स्थिति इस समय अच्छी है पर व्यर्थ में अपना नुकसान करते चले जाना भी ठीक नहीं है इसलिए अपनी आमदनी पे भी नजर रखनी होगी पर अपने खर्चो को भी बांध लेने की जरूरत पड़ेगी ताकि कोई गलती ना होती चली जाए.

प्यार-मुहब्बत - आपने किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते के प्रति बहुत सारा समर्पण दिखाया है पर उस रिश्ते में अभी भी उतार-चढ़ाव है. अगर आपके काम और कारोबार की स्थिति आपके प्यार-मुहब्बत के फैसले पे आड़े आ रही है तो आपको अपनी प्राथमिकताओं को समझने की जरूरत है. पहले अपना काम जमा लीजिए, उसके बाद किसी रिश्ते को बढ़ावा देने की कोशिश कीजिए.

धन-दौलद - धन-दौलत की स्थिति भाग्यशाली रूप से बेहतर हो रही है, पर सिर्फ पैसा आ जाना ही पूरी बात नहीं होती, अगर वो पैसा आपके काम और कारोबार के माध्यम से आए तो उसका अच्छा असर बहुत दूर तक देखने को मिलता है इसलिए काम और कारोबार को बढ़ावा देने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article