Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 November 2022: 19 नवम्बर का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा कन्या राशि में है व हस्त नक्षत्र है। सूर्य अभी वृश्चिक व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष,तुला व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मीन व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
मेष- आज अष्टम सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु पॉलिटीक्स में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।
2वृष--आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।
3मिथुन-सूर्य खष्ठम स्वास्थ्य के लिए थोड़ा प्रतिकूल है। आज के दिन दशम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें।
4कर्क- सूर्य इसी राशि से पँचम सूर्य,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज राहु के द्रव्य नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
5सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ रहेंगे।इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहा चन्द्रमा पारिवारिक कार्यों के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी धार्मिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नीला रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।
6कन्या-सूर्य इसी राशि से तृतीय रहकर आय प्राप्ति में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है।चन्द्रमा इसी भाव में है।शनि भी मंगलमय है जो आईटी व बैंकिंग फील्ड में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। कर्क राशि के मित्र से लाभ हो सकता है।
7तुला- सूर्य इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा द्वादश भाव में होकर जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं।परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री कनकधारास्तोत्र पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।वाणी पर संयम रखना लव लाइफ के लिए बेहतर है।
8वृश्चिक- सूर्य इसी भाव में रहकर जॉब में प्रगति देंगे।चन्द्रमा एकादश तथा गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।अन्न का दान करें।
9धनु- आज चन्द्रमा कर्म भाव में गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।
10 मकर-मङ्गल मिथुन, शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा नवम गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व लाल रंग शुुभ है।
12 मीन- सूर्य इसी राशि से नवम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं।जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम है जो कि लव लाइफ के लिए मंगलमय है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।यात्रा में व्यस्त रह सकते हैं।नीला व नारंगी रंग शुभ है।
