एशियन पैरा गेम्स का आखिरी दिन भारतीय दल के लिए शानदार रहा। मेंस जैवलिन थ्रो F42–F44/F61–F64 स्पर्धा फाइनल में भारत ने ट्रिपल पोडिशन फिनिश किया। भारत के सुमित ने T64 स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सुमित ने 72.46 मीटर दूर भाला फेंका और रिकॉर्ड 1,112 प्वाइंट के साथ गोल्ड पर फिनिश किया जो भारत का 29वां गोल्ड था। यह एशियन गेम्स में सुमित का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले वह पैरालंपिक में दो गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
इसके अलावा महेंद्र गुर्जर ने T42 स्पर्धा में 59.03 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल ने अपने नाम किया। यह T42 वर्ग में एक रिकॉर्ड है। महेंद्र ने 1,066 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर जीता। संदीप संजय ने T44 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 64.48 मीटर दूर भाला फेंका और 1,006 प्वाइंट के साथ एक नया गेम रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड थ्रो के साथ उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- दोहरा शतक जड़ने वाले ब्रूक के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
