दुनिया

जॉर्डन के चर्च के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी, कम से कम सात लोगों की मौत

Jordan Church Shooting: जॉर्डन में एक चर्च के अंदर गोलीबारी की घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। जॉर्डन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, करक प्रांत में हथियारबंद लोगों ने चर्च के अंदर घुसकर गोलीबारी की।

Image

जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Jordan Church Shooting: जॉर्डन में शुक्रवार को एक चर्च के अंदर हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यह घटना राजधानी अम्मान से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण में स्थित करक प्रांत के एक चर्च में हुई। सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां गोलीबारी की घटना की जांच कर रही हैं।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारबंद दो लोग एक गाड़ी में आए और चर्च के भीतर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम सात लोगों की जान चली गई। हालांकि, गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article