आज का राहुकाल (Panchang Rahu Kaal)
वैदिक ज्योतिष में राहु काल को एक अशुभ समय माना गया है। यह समय प्रतिदिन कुछ अवधि के लिए आता है और इस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित समझा जाता है। राहु काल का संबंध छाया ग्रह राहु से होता है, जो व्यक्ति के जीवन में भ्रम, अस्थिरता और अचानक आने वाली बाधाओं का संकेतक माना गया है। इसी कारण हमारे शास्त्रों में इस समय को सावधानी से बिताने की सलाह दी गई है।
राहु काल का महत्व क्यों है?
राहु काल का महत्व इसलिए है क्योंकि इस समय किए गए नए कार्यों में बाधा आने की संभावना अधिक रहती है। विवाह, गृह प्रवेश, व्यापार की शुरुआत, यात्रा की शुरुआत जैसे कार्य राहु काल में करने से बचना चाहिए। हालांकि पूजा-पाठ, जप-तप या पहले से चल रहे कार्य इस समय में किए जा सकते हैं। कई बार लोग इसे अंधविश्वास समझते हैं, लेकिन अनुभव से देखा गया है कि राहु काल में निर्णय लेने से मन में उलझन बढ़ जाती है और परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं मिलते।
| दिन | राहु काल | यमगंडम | गुलिका |
|---|
| सोमवार | 7:30 – 9:00 | 10:30 – 12:00 | 13:30 – 15:00 |
| मंगलवार | 15:00 – 16:30 | 9:00 – 10:30 | 12:00 – 13:30 |
| बुधवार | 12:00 – 13:30 | 7:30 – 9:00 | 10:30 – 12:00 |
| गुरुवार | 13:30 – 15:00 | 6:00 – 7:30 | 9:00 – 10:30 |
| शुक्रवार | 10:30 – 12:00 | 15:00 – 16:30 | 7:30 – 9:00 |
| शनिवार | 9:00 – 10:30 | 13:30 – 15:00 | 6:00 – 7:30 |
| रविवार | 16:30 – 18:00 | 12:00 – 13:30 | 15:00 – 16:30 |
Start
To
Duration
Current Time
आज का राहुकाल- विभिन्न शहरों के लिए दैनिक राहु काल का समय यहाँ देखें
SundayMondayTuesdayWednesdayThursdayFridaySaturday
सावन सोमवार व्रत पारण विधि: जानें व्रत खोलने का सही तरीका, पूजा से भोजन तक पूरी प्रक्रिया
Sawan Somwar Puja Vidhi: सावन के आखिरी सोमवार पर ऐसे करें शिव पूजा, जानें सही विधि, मंत्र और कथा
Aug 24, 1:35 AMAaj Ka Panchang : सावन का अंतिम सोमवार आज, जानें राहुकाल, शिव पूजा और रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त
Aug 23, 11:30 PMAaj Ka Ankfal : सावन के आखिरी सोमवार पर होगा इन 5 मूलांकों का भाग्योदय, जानें 1 से 9 तक का दैनिक अंकज्योतिष
Aug 24, 12:30 AMWeekly Horoscope : गोल्डन टाइम साबित होंगे ये 7 दिन, इन 5 राशियों मोटा लाभ देगा ये सप्ताह
Aug 23, 5:06 PMAaj Ka Rashifal : सावन के अंतिम सोमवार पर होगा इन 4 राशि वालों को महालाभ, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा
Aug 24, 12:00 AMसावन पुत्रदा एकादशी व्रत पारण विधि, कैसे और किस समय पर करें एकादशी व्रत का पारण
Aug 23, 4:39 PMनौकरी करें या बिजनेस? क्या है आपके लिए सही, ऐसे जानिए अपनी कुंडली से
Aug 23, 2:49 PMभारी नुकसान उठा सकते हैं इन 3 राशियों के लोग, मायावी ने राजकुमार के साथ बना लिया जड़त्व योग
Aug 23, 10:56 AMSawan Putrada Ekadashi Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सावन पुत्रदा एकादशी व्रत, यहां पढ़ें पुत्रदा एकादशी व्रत की कहानी
Aug 23, 8:34 AM
शुभ मुहूर्त
FAQs
राहु काल क्या होता है?
राहु काल दिन का वह समय होता है जिसे वैदिक ज्योतिष में अशुभ माना गया है। यह समय छाया ग्रह राहु के प्रभाव में रहता है, इसलिए इस दौरान नए और महत्वपूर्ण कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है।
क्या राहु काल रोज़ आता है?
राहु काल कितनी देर का होता है?
राहु काल में कौन-से काम नहीं करने चाहिए?
क्या राहु काल और यमगण्ड काल एक ही होते हैं?
मासिक राहु काल की गणना कैसे की जाती है?
राहु काल की गणना सूर्य उदय और सूर्य अस्त के समय के आधार पर की जाती है। सप्ताह के प्रत्येक दिन का राहु काल अलग-अलग समय पर होता है। उदाहरण के लिए—
सोमवार को राहु काल दूसरा पहर,
मंगलवार को तीसरा पहर,
बुधवार को चौथा पहर,
गुरुवार को पाँचवा पहर,
शुक्रवार को छठा पहर,
शनिवार को पहला पहर और
रविवार को आठवाँ पहर माना गया है।
दिन के कुल समय को आठ बराबर भागों में बाँटकर जिस भाग पर राहु का प्रभाव माना जाता है, वही राहु काल कहलाता है। महीने भर के पंचांग में इन्हीं गणनाओं के आधार पर प्रतिदिन का राहु काल बताया जाता है, लेकिन कई बार लोग इसे समझने में गलती कर देते है।
हर स्थान के लिए राहु काल अलग क्यों होता है
राहु काल हर स्थान के लिए अलग इसलिए होता है क्योंकि सूर्य उदय और सूर्यास्त का समय हर शहर और हर क्षेत्र में अलग-अलग होता है। भारत के पूर्वी भाग में सूरज जल्दी निकलता है, जबकि पश्चिमी भाग में देर से। इसी वजह से राहु काल का समय भी बदल जाता है। यही कारण है कि किसी एक शहर का राहु काल दूसरे शहर पर लागू नही किया जा सकता। सही राहु काल जानने के लिए हमेशा अपने स्थान के पंचांग को देखना चाहिए।