बॉलीवुड

Ishaan Khatter ने तोड़ा Chandni Bainz से रिश्ता? Sara Arjun के आ रहे हैं करीब

ईशान खट्टर और चांदनी बैंज के डेटिंग की खबरें मीडिया में समय-समय पर आती रहती हैं लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो चुका है। इनके ब्रेकअप की वजह सारा अर्जुन हैं, जो धुरंधर में नजर आई थीं।

Image

Ishaan Khatter ने तोड़ा Chandni Bainz से रिश्ता? Sara Arjun के आ रहे हैं करीब

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेकअप-पैचअप और नए रिश्ते बनना बहुत ही आम बात है। हमने बीते सालों में कई ऐसे कपल्स देखे हैं, जो सालों का रिश्ता तोड़कर आगे बढ़े हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ईशान खट्टर और चांदनी बैंज की जो पिछले काफी लम्बे समय से साथ नजर आ रहे थे। इनके स्पॉटिंग वीडियोज लोगों का दिल जीत रहे थे और माना जा रहा था कि ये रिश्ता लम्बा चलेगा लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान और चांदनी के रास्ते अब अलग-अलग हो चुके हैं। हैरानी तो इस बात की है कि इनके ब्रेकअप की वजह सारा अर्जुन को बताया जा रहा है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mahakali Shukracharya's War Cry Teaser: असुरों के गुरु शुक्राचार्य बनकर तबाही मचाएंगे Akshaye Khanna, जबरदस्त है टीजर

Sara Arjun से बढ़ रही हैं Ishaan Khatter की नजदीकियां

सारा अर्जुन और ईशान खट्टर ने बीते दिनों साथ में एक एड फिल्म की शूटिंग की थी। इसके दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों करीब आए। इन दोनों की केमिस्ट्री बनावटी नहीं है और दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे से घुल-मिल पा रहे हैं। जहां एक तरफ चांदनी से ईशान दूर हो रहे हैं तो वहीं उनकी सारा के साथ नजदीकियां इंडस्ट्री में चर्चा में हैं। एक सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया है, "ईशान खट्टर और सारा ने शूटिंग सेट पर एक साथ काफी वक्त बिताया है। दोनों के बीच जो कम्फर्ट लेवल है वो बहुत ही नैचुरल है। इन्हें एक-दूसरे के करीब आने के लिए एफर्ट नहीं डालने पड़ रहे हैं।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Govinda-Sunita Ahuja ने किया एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, तलाक की खबरों के बीच उठाया बड़ा कदम!

जल्द ही पर्दे पर मधुबाला बनेंगी Sara Arjun

अदाकारा सारा अर्जुन को लेकर बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि वो पर्दे पर जल्द ही मधुबाला बनेंगी। निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली मधुबाला पर आधारित एक प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, जिसके लिए उन्होंने सारा अर्जुन को साइन किया है। ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। वैसे आपको ईशान-सारा की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article