CTET Exam City Slip, Admit Card 2026: सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जा सकती है। वहीं 2 सितंबर तक एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Exam Date 2026: कब होगी सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा
बता दें सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2, 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगा। पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET Paper 1 & Papr 2 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CTET Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी की नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
- परीक्षा का समय (Exam Timing)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
CTET Paper 1 & Paper 2 Exam Pattern: सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 एग्जाम पैटर्न
सीटीईटी एग्जाम पैटर्न की बात करे तो यहां पेपर 1 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र 30 मार्क्स के 30 सवाल, भाषा-I से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा-II से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, गणित से 30 नंबर के 30 सवाल और पर्यावरण अध्ययन से से 30 मार्क्स के 30 क्वेश्चन पूछे जाएंगे। यहां सीटीईटी पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2 और गणित और विज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे। कुल 150 मार्क्स के 150 सवाल होंगे। इसमें मैथ्स और साइंस से 60 नंबर के 60 सवाल होंगे।
